Swapan Shastra : एक क्लिक में जानें भगवान शिव से जुड़े सपनों का ये मतलब
- स्वप्न शास्त्र ( Swapan Shastra) के अनुसार मनुष्य को जो भी सपने आते हैं उनका वास्तविक जीवन से कुछ ना कुछ संबंध जरुर होता है।
- हम सपने में कई प्रकार की जीव-जन्तु तथा आकस्मिक घटनाएं देखते हैं। इनमें से कुछ डरावनी होती हैं और कुछ हमें आनन्द भी देती हैं।
;
Swapan Shastra : स्वप्न शास्त्र (Swapan Shastra) के अनुसार मनुष्य को जो भी सपने आते हैं उनका वास्तविक जीवन से कुछ ना कुछ संबंध जरुर होता है। हम सपने में कई प्रकार की जीव-जन्तु तथा आकस्मिक घटनाएं देखते हैं। इनमें से कुछ डरावनी होती हैं और कुछ हमें आनन्द भी देती हैं। लेकिन क्या कभी आपने इन सपनों का अर्थ जानने की कोशिश की है। तो आइए जानते हैं स्वप्न शास्त्र में बताए गए कुछ ऐसे ही सपनों के रहस्यों के बारे में।
Also Read : Basant Panchami 2021 : बसंत पंचमी पर बन रहा शुभ संयोग, जरूर करें ये काम
सपने में शिवलिंग का देखना
सपने में अगर आपको बार-बार शिवलिंग दिखाई देता है तो ये आपके पूर्व जन्म की ओर इशारा करता है। इसका अर्थ ये है कि आप पिछले जन्म में शिवजी के परम भक्त थे। और शिवजी की पूजा करते थे। अगर आपको सपने में बार-बार शिवलिंग दिखाई देता है तो ये शुभ संकेत है। और आपकी कोई मनोकामना जल्दी ही पूर्ण होने वाली है।
Also Read : Basant Panchami 2021 : बसंत पंचमी के दिन ये पांच काम दिलाएंगे आपको हर क्षेत्र में सफलता
शिवजी को तांडव नृत्य करते हुए देखना
अगर आप सपने में शिवजी को तांडव नृत्य करते हुए देखते हैं तो इसका मतलब है कि आपके शत्रुओं का नाश होने वाला है। शिवजी आपकी परोपकारी छवि से अत्यंत प्रसन्न हैं। और जो लोग आपको कष्ट पहुंचाने की कोशिश कर रहे हैं उन्हें शिवजी अवश्य दंड देने वाले हैं।
सपने में त्रिशूल देखना
सपने में त्रिशूल का देखना अत्यंत ही शुभ माना गया है। ये मनुष्य के भूत, भविष्य और वर्तमान को दर्शाता है। सपने में त्रिशूल का देखना इस ओर इशारा करता है कि आपका कोई रूका हुआ काम जल्दी ही बनने वाला है और आपको भविष्य में सुख-समृद्धि और आर्थिक लाभ व ऐश्वर्य की प्राप्ति होने वाली है।
(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें)