Vastu Tips: आज ही कर लें इस दिशा की ओर अपनी तिजोरी का मुंह, बरसेगा धन और होगी कुबरे जी की खास कृपा!
वास्तु शास्त्र में तिजोरी या जिस जगह पैसे रखे जाते हैं उसकी सही दिशा के बारे में बताया गया है। साथ ही किस दिशा की ओर तिजोरी का मुंह होने से धन हानि होता है वो भी बताया गया है, आइए जानते हैं...;
हिन्दू धर्म में हर शास्त्रों में अलग-अलग चीजों के बारे में बताया गया है। इन्हीं में से एक वास्तु शास्त्र भी है, जिसमें वस्तुओं से संबंधित चीजों के बारे में बताया गया है। इसके अनुसार घर, कार्यालय या अन्य जगहों में चीजों को रखा जाए तो व्यक्ति के जीवन में कई ऐसे बदलाव हो सकते हैं जो उसने कभी सोच भी न हो। जबकि, इसके विपरित कार्यों को करने पर या सही दिशा में चीजों को न रखने पर व्यक्ति खुद तमाम समस्याओं को न्योता देता है।
वास्तु शास्त्र में तिजोरी को लेकर भी कई चीजें बताई गई हैं। इस शास्त्र के अनुसार तिजोरी या जहां आप पैसे रखते हैं उसके मुख की दिशा गलत नहीं होनी चाहिए। अगर ऐसा होता है तो पैसे घर में आकर भी नहीं टिकते हैं और कंगाली जैसी स्थिति होने लगती है। आइए जानते हैं कि किस दिशा की ओर तिजोरी या पैसे रखने वाली चीज का मुंह होना चाहिए और किस दिश की ओर नहीं होना चाहिए...
गलती से भी दिशा न हो तिजारी का मुंह
वास्तु शास्त्र के अनुसार पश्चिम या दक्षिण दिशा की ओर तिजोरी का मुंह नहीं होना चाहिए। इससे धन हानि, घर में लड़ाई-झगड़े जैसी समस्याएं होती हैं। ऐसे में चाहे व्यक्ति कितनी भी मोटी कमाई क्यों न करे ले फिर भी घर में पैसा टिकेगा नहीं। घर में बरकत होनी बंद हो सकती है।
तिजोरी का मुंह इस जगह होना लाभदायक
वास्तु शास्त्र में घर की तिजोरी का मुंह हमेश उत्तर या पूर्व दिशा की तरफ होना शुभ माना जाता है। इससे मां लक्ष्मी की खास कृपा होती है। शास्त्रों में इन दिशाओं को कुबेर की दिशा कहा गया है। इसलिए हमेशा ध्यान रखें कि आपकी तिजोरी या जिसमें धन रखते हैं उसका मुंह उत्तर या पूर्व दिशा की ओर ही हो। इससे आपको लाभ होगा और कभी धन-दौलत की कमी नहीं होगी।
Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।