Vastu Shastra : सोते समय ना करें ये गलतियां, वरना होगा बहुत नुकसान

vastu shastra : आजकल की भागदौड़ भरी जिन्दगी में प्रत्येक व्यक्ति बहुत व्यस्त रहता है, किसी भी व्यक्ति को पल भर की चैन की नींद नहीं आ पाती है। प्रत्येक व्यक्ति चाहता है कि वह शांति के साथ सोए। और उसे शांति की नींद आए। जिससे उसकी दिनभर की थकान दूर हो जाए। लेकिन कभी-कभी हमारी छोटी-छोटी गलतियों की वजह से हम अपने इस वक्त को भी बिगाड़ लेते हैं।;

Update: 2020-09-19 04:42 GMT

vastu shastra : आजकल की भागदौड़ भरी जिन्दगी में प्रत्येक व्यक्ति बहुत व्यस्त रहता है, किसी भी व्यक्ति को पल भर की चैन की नींद नहीं आ पाती है। प्रत्येक व्यक्ति चाहता है कि वह शांति के साथ सोए। और उसे शांति की नींद आए। जिससे उसकी दिनभर की थकान दूर हो जाए। लेकिन कभी-कभी हमारी छोटी-छोटी गलतियों की वजह से हम अपने इस वक्त को भी बिगाड़ लेते हैं। जिससे हमें जीवन में कई तरह की मुसीबतों का सामना करना पड़ता है। प्रत्येक व्यक्ति को रात को सोते समय कुछ चीजों को स्वयं से दूर ही रखना चाहिए। यदि ये कुछ वस्तुएं स्वयं से दूर ना रखी जाए। तो ये आपके लिए कई प्रकार की मानसिक और शारीरिक परेशानियों का कारण बन सकती हैं। वास्तु शास्त्र में मुख्य रूप से उन वस्तुओं का वर्णन किया गया है। जिनको सोते समय दूर रखने में ही हमारी भलाई होती है।

1. पानी का गिलास

अकसर सभी लोग सोते समय अपने सिराहने पानी का गिलास जरुर रखते हैं। लेकिन ऐसा करने से हमारे स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ता है। इसलिए सोते समय अपने सिराहने पानी का गिलास नहीं रखना चाहिए। शास्त्रो के अनुसार इस प्रकार पानी का गिलास सिराहने रखना बहुत अशुभ माना जाता है। और शास्त्रों में कहा गया है कि ऐसा करने से आपसे चंद्रमा रूठ जाता है। और हमारा मन अशांत हो जाता है। जिससे हमें बुरे सपने आने लगते हैं। और हमें चेंन की नींद बिलकुल भी नहीं आती है।

2. पर्स अथवा कापी-किताब

आप अपने बटुआ को भी कभी अपने सिराहने रखकर ना सोए। ऐसा करने से आपके परिवार पर फालतू का खर्चा बढ़ता है। और इसके साथ ही नाजायज पैसा व्यर्थ चला जाता है। और इसके साथ ही इंसान को अपने तकिये के नीचे अखबार, कापी-किताब आदि कोई भी पढ़ने की चीज भी रखकर नहीं सोना चाहिए। इन चीजों को सोते समय सिर के पास रखने से इंसान का जीवन प्रभावित होता है।

3. आभूषण

जिन आभूषणों का इस्तेमाल आप अपनी खुबसूरती बढ़ाने के लिए करते हैं, वहीं आभूषण हमारे लिए हानिकारक भी सिद्ध हो सकते हैं। अगर आप इन आभूषणों को अपने सिर के पास रखकर सोते हैं तो आप हमेशा इस बात का कि सोने और चांदी के आभूषणों को स्वयं से दूर ही रखें। मान्यताओं के अनुसार आभूषणों को अपने पास रखकर सोने से आपको जीवन में सफलता नहीं मिलती है। और आपके सामने आती हुई मंजिल भी आपसे दूर चली जाती है।

4. लोहे की धातु

लोहे से निर्मित कोई भी वस्तु को आप अपने पास रखकर कभी भी ना सोए। किसी भी प्रकार की लोहे की चाबी आदि को भी रात में अपने करीब नहीं रखना चाहिए। अगर आप लोहे की वस्तु को अपने पास रखकर सोते हैं तो ऐसा करने से नकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बढ़ता है। और हमें बुरे सपने आते हैं। इसलिए ऐसी वस्तुओं को रात के समय अपने से दूर ही रखना चाहिए।

5. जूते और चप्पल

रात को सोते समय कभी भी हमारे जूते-चप्पल हमारे सिराहने अथवा शयनकक्ष में बेड के पास नहीं होने चाहिए। ऐसा करने से व्यक्ति की सेहत और धन दोनों पर ही नकारात्मक प्रभाव पड़ते हैं। और हमारी माता महालक्ष्मी की कृपा भी हम पर नहीं पड़ती है। जिससे व्यक्ति को धन की हानि झेलनी पड़ जाती है।      

Tags:    

Similar News