Vastu Shastra : ये पौधा अपने घर ले आएं कुछ ही समय में आप हो जाएंगे मालामाल
Vastu Shastra : कुछ पौधे ऐसे होते हैं जिन्हें अपने घर में लगाने से मनुष्य की किस्मत चमक जाती है। और वह धनवान बन जाता है। साथ ही उस व्यक्ति पर महालक्ष्मी की कृपा बनी रहती है, माता लक्ष्मी ऐसे व्यक्ति पर हमेशा प्रसन्न रहती हैं और उसे धन-धान्य, सुख-समृद्धि का आशीर्वाद देती हैं। वास्तु शास्त्र की दृष्टि से इन पौधों को घर में लगाना अति शुभ माना जाता है। तो आइए जानते हैं इन पौधों के बारे में।;
Vastu Shastra : कुछ पौधे ऐसे होते हैं जिन्हें अपने घर में लगाने से मनुष्य की किस्मत चमक जाती है। और वह धनवान बन जाता है। साथ ही उस व्यक्ति पर महालक्ष्मी की कृपा बनी रहती है, माता लक्ष्मी ऐसे व्यक्ति पर हमेशा प्रसन्न रहती हैं और उसे धन-धान्य, सुख-समृद्धि का आशीर्वाद देती हैं। वास्तु शास्त्र की दृष्टि से इन पौधों को घर में लगाना अति शुभ माना जाता है। तो आइए जानते हैं इन पौधों के बारे में।
1. केले का पौधा
केले का पौधा जिस भी घर में लगाया जाए तो उस व्यक्ति को अमीर बनने से कोई भी नहीं रोक सकता है। भगवान विष्णु और माता महालक्ष्मी की सदैव उस व्यक्ति पर कृपा बनी रहती है। लेकिन याद रहें कि केले के पौधे के पास में तुलसी का पौधा जरुर होना चाहिए। और नियमित रुप से इनके पास में दीपक जलाना चाहिए।
2. मनीप्लांट
मनीप्लांट घर में होना भी बहुत ही शुभ माना जाता है। अगर किसी व्यक्ति के घर में मनीप्लांट हरा भरा हो जाए तो उसे अमीर बनने से कोई भी नहीं रोक सकता है। मनीप्लांट किसी अमीर और कामयाब व्यक्ति के घर से चुराकर लगाने से धनलाभ होता है। और आपको रूतबा, पैसा आदि सब मिल जाता है।
3. शमी
शास्त्रों के अनुसार शमी का पौधा बहुत ही शुभ और मंगलकारी माना जाता है। कई लोग शमी के पौधे को घर में लगाने से बचते हैं। क्योंकि इस पर शनिदेव का वास होता है। लेकिन शास्त्रों के अनुसार इसे मन्नत का पौधा भी कहा जाता है। कहते हैं रावण से युद्ध में विजय प्राप्त करने के लिए भगवान राम ने भी शमी के पौधे के नीचे बैठकर अपनी मनोकामना पूर्ति के लिए वरदान मांगा था। जोकि कालांतर में पूरा हुआ था। शमी के पेड़ के नीचे दीपक जलाने से शनिदेव गरीब से गरीब व्यक्ति को मालामाल कर देते हैं।
4. तुलसी
शास्त्रों के अनुसार तुलसी का पौधा घर में होना अति उत्तम माना जाता है। हिन्दू धर्म के अनुसार कहा जाता है कि जिस घर में तुलसी के पौधे के नीचे प्रतिदिन नियमित रुप से दीपक जलाया जाता है उस घर में रुपयों-पैसों की कोई कमी नहीं रहती है। तुलसी की पूजा करने वाले व्यक्ति पर माता लक्ष्मी के साथ भगवान विष्णु और माता तुलसी की कृपा भी प्राप्त होती है।
5. फेंगशुई
फेंगशुई का पौधा भी व्यक्ति को धनी बना देता है। इसलिए आप इसे भी अपने घर में लगा सकते हैं। ये पौधा आपको किसी भी शॉपिंग मॉल आदि में बड़े ही आसानी से आपको मिल जाएगा।