vastu shastra: बुरे वक्त में इन चीजों को कर दें घर दूर, मां लक्ष्मी होती हैं नाराज

vastu shastra: घर में कई चीजें ऐसी होती है जिन्हें ना तो आप प्रयोग में ला सकते हैं और ना ही आपका उन्हें फेंकने का मन करता है। निर्जीव वस्तुओं में हमेशा नकारात्मक ऊर्जा होती है।;

Update: 2020-11-02 04:04 GMT

vastu shastra: घर में कई चीजें ऐसी होती है जिन्हें ना तो आप प्रयोग में ला सकते हैं और ना ही आपका उन्हें फेंकने का मन करता है। निर्जीव वस्तुओं में हमेशा नकारात्मक ऊर्जा होती है। जिससे घर के सदस्यों पर विपरित असर पड़ता है। अगर आप घर में पड़े ऐसे सामानों में से टूटे-फूटे और फालतु सामान को फेंक दें तो नकारात्मक ऊर्जा भी उस सामान के साथ ही आपके घर से चली जाती है। वास्तु शास्त्र के अनुसार टूटा-फूटा सामान और निर्जीव वस्तुओं को देखकर मां लक्ष्मी नाराज हो जाती हैं। और आपको सौभाग्य की प्राप्ति नहीं हो पाती है। तो आइए आप भी जानें ऐसी ही कुछ वस्तुओं के बारे में जिन्हें घर से निकाल देने पर नकारात्मक ऊर्जा आपके घर से बाहर चली जाती है।

ऐसी मान्यता है कि धन रखने के स्थान पर कभी भी नीले रंग के चित्र अथवा नीले रंग की वस्तुए ना रखें। क्योंकि नीला रंग पानी का प्रतिनिधित्व करता है। पानी की प्रकृति हमेशा बहने की होती है। इसलिए ध्यान रखें कि कभी भी धन या फिर कीमती चीज के पास नीले रंग की चीज नहीं रखनी चाहिए।

कभी भी बहुमूल्य वस्तुओं को वायव्य कोण की दिशा में ना रखें। उत्तर और पश्चिम दिशा के मध्य कोणीय स्थान का वायव्य कोण कहा जाता है। इस दिशा का मुख्य तत्व वायु से है। ऐसा बताया जाता है कि जेब में पर्स और घर में तिजोरी रखने से पहले ध्यान रखें कि फटे पर्स और टूटी तिजोरी में कभी भी लक्ष्मी का वास नहीं होता है। पर्स या तिजोरी में माता लक्ष्मी का चित्र या श्रीयंत्र, पूजा की सुपारी और कुबेर यंत्र रखने से शुभ फल की प्राप्ति होती है।

बताया जाता है कि घर में टूटा हुआ फर्नीचर रखने से धन और उन्नति में रूकावट आती है। साथ ही इससे परिवार के सदस्यों की सेहत पर विपरित प्रभाव पड़ता है। फर्नीचर टूटने की स्थिति में उसे तुरन्त सही करवा देना चाहिए।

ड्राइंग रूम में रखा हुआ सोफा और चादर कभी भी गंदा और फटा हुआ नहीं होना चाहिए। अगर ऐसा है तो उसको तुरंत बदली दें। क्योंकि इनसे आपके घर में नाकारात्मक शक्तियां प्रवेश करती हैं।

घर की छत पर कबाड़ और फालतु का सामान नहीं रखना चाहिए। क्योंकि इससे आपके घर में आर्थिक तंगी बढ़ सकती है। और इससे पारिवारिक सदस्यों की कमाई और मानसिक स्थिति पर बुरा असर पड़ता है। साथ ही तरक्की भी नहीं होती है।

घर में कभी भी टूटी-फूटी और गैर जरुरी वस्तुओं को नहीं रखना चाहिए। इससे घर में वास्तुदोष उत्पन्न होता है। और जिसके कारण मां लक्ष्मी का आपके घर आगमन रूक जाता है। विशेषकर कांच की कोई भी टूटी-फूटी सामग्री घर में नहीं होनी चाहिए। शास्त्रों में इन चीजों का विशेष ध्यान रखना चाहिए और ऐसी स्थिति में इन चीजों को घर से बाहर कर देना चाहिए। 

Tags:    

Similar News