vastu shastra: महिलाओं को रात को सोने से पहले कर लेने चाहिए ये काम, महालक्ष्मी होती हैं प्रसन्न
vastu shastra : वास्तु शास्त्र में बहुत सारे नियम बताए गए है। और अनेक नियम हमारे धर्मग्रंथों में भी वर्णित हैं। हमारे देश में महिलाओं को घर की लक्ष्मी कहा जाता है। और घर की बागडोर भी महिलाओं के हाथों में ही होती है। और ऐसा कहा जाता है कि जिस घर में महिलाओं का सम्मान नहीं होता उस घर में लक्ष्मी कभी नहीं रहती हैं। और महिलाओं के द्वारा किए गए छोटे-छोटे कार्यों का प्रभाव पूरे घर-परिवार पर भी पड़ता है। तो आइए आप भी जानें वास्तु शास्त्र के अनुसार आपको घर में रात को सोने के पहले तक क्या कार्य कर लेने चाहिए।;
vastu shastra : वास्तु शास्त्र में बहुत सारे नियम बताए गए है। और अनेक नियम हमारे धर्मग्रंथों में भी वर्णित हैं। हमारे देश में महिलाओं को घर की लक्ष्मी कहा जाता है। और घर की बागडोर भी महिलाओं के हाथों में ही होती है। और ऐसा कहा जाता है कि जिस घर में महिलाओं का सम्मान नहीं होता उस घर में लक्ष्मी कभी नहीं रहती हैं। और महिलाओं के द्वारा किए गए छोटे-छोटे कार्यों का प्रभाव पूरे घर-परिवार पर भी पड़ता है। तो आइए आप भी जानें वास्तु शास्त्र के अनुसार आपको घर में रात को सोने के पहले तक क्या कार्य कर लेने चाहिए।
वास्तु शास्त्र के अनुसार शाम को अंधेरा हो जाने के बाद आपके घर में कोई भी व्यक्ति कुछ मांगने को आए तो उसे लहसून, प्याज, नमक, दूध और दही आदि आप कभी मत देना। वैसे तो दूध और दही से आपकी कुंडली का चंद्रमा प्रभावित होता है। आपका शुक्र प्रभावित होता है। यानि इससे आपका मन और आप सुख तथा ऐश्वर्य प्रभावित होता है। इसलिए आप ऐसा करने से बचें, नहीं तो आपको परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। इससे आपका मन भी विचलित होगा और आपका सुख-ऐश्वर्य भी कही खो जाएगा।
शाम होने के बाद झाड़ू को कभी भी खुले स्थान में नहीं रखना चाहिए। झाड़ू को अपने घर के दक्षिण-पश्चिम दिशा में छिपा कर रख दें। अथवा किसी वस्तु से ढककर रख दें। ऐसा करने से आपके घर-परिवार में सुख-समृद्धि बनी रहेगी। वैसे तो झाड़ृ को उल्टा करके घर के मुख्य द्वार के पास भी रखा जाता है। लेकिन भूल कर भी आप अपने आंगन, छत अथवा खुले स्थानों पर झाड़ू को नहीं रखें। ऐसा करने से आपके घर की लक्ष्मी रूठ जाती है। और आपके घर से चली जाती है। और घर के लोगों पर इससे परेशानी के बादल मडराने लगते हैं।
महिलाओं को खुले हुए बाल कभी नहीं रखने चाहिए। ऐसा माना जाता है कि माता लक्ष्मी खुले बाल रखने से नाराज हो जाती हैं। इसलिए घर की महिलाओं को भूलकर भी रात के समय खुले बाल कभी नहीं रखने चाहिए। आप चाहें तो अपने बालों में एक क्लिप लगाकर बांध सकती है। ताकि बालों में थोड़ा सा बंधन भी हो जाए। और वास्तु दोष भी ना लगे। बहुत सी महिलाएं और युवतियां अपने बालों को खुला रखती हैं। लेकिन वास्तु शास्त्र के अनुसार उन्हें अपने बालों में कुछ ना कुछ लगा लेना चाहिए। जिससे वास्तु दोष का उनपर कोई प्रभाव ना पड़े।
जब आप रात को खाना आदि बनाने के बाद चूल्हा आदि बंद कर रही होती हैं तो आप उसे बंद करने से पहले अपने चूल्हें आदि को बंद करने से पहले उस पर एक-दो बूंद दूध के छींटे डाल दीजिए। अथवा आप जब आटा गुंदती हैं तो उसमें भी थोड़ासा दूध डालकर ही मलें। ऐसा करने से आपके घर की सकारात्मक ऊर्जा बढ़ने लगती है। और मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं।
रात में कभी भी झूठा बर्तन ना रखें। सोने से पहले आपको अपने घर के सारे बर्तन साफ कर लेने चाहिए। और साथ ही रसोईघर में एक बर्तन में पानी भी भरकर रात को रखना चाहिए। और सुबह होते ही उस पानी को किसी पौधे आदि में डाल दें। ऐसा करने से आपके घर में सुख, शांति, समृद्धि बनी रहती है। और धन की कमी कभी नहीं होती है।