vastu shastra : वृश्चिक, कन्या, कर्क, तुला और मीन राशि के जातकों के लिए शुभ है कछुए की अंगुठी, आप भी जानें
vastu shastra : आजकल कछुए की अंगुठी हर व्यक्ति के हाथों में दिखाई देती है। कुछ लोग तो इसे केवल फैशन के लिए पहनते हैं। लेकिन वहीं कुछ लोग इसे वास्तु के अनुसार पहनते हैं। आपको बता दें कि वास्तु शास्त्र में बताया गया है कि कछुए की अंगुठी पहनने से व्यापार में आत्म-विश्वास अच्छा बना रहता है। और ऐसा कहा जाता है कि अगर आप इसे पहनते हैं तो आपको कभी भी धन की हानि नहीं होती है।;
vastu shastra : आजकल कछुए की अंगुठी हर व्यक्ति के हाथों में दिखाई देती है। कुछ लोग तो इसे केवल फैशन के लिए पहनते हैं। लेकिन वहीं कुछ लोग इसे वास्तु के अनुसार पहनते हैं। आपको बता दें कि वास्तु शास्त्र में बताया गया है कि कछुए की अंगुठी पहनने से व्यापार में आत्म-विश्वास अच्छा बना रहता है। और ऐसा कहा जाता है कि अगर आप इसे पहनते हैं तो आपको कभी भी धन की हानि नहीं होती है।
कछुए की अंगुठी पहनते समय इस बात का भी आपको ध्यान रखना चाहिए कि कछुए का सिर वाला हिस्सा पहनने वाले के व्यक्ति की तरफ होना चाहिए। क्योंकि इससे घर में धन आने की संभावना बढ़ जाती है। कछुआ महालक्ष्मी का प्रिय भी होता है। और ऐसे में पूजा और आत्मविश्वास के लिए कछुए की अंगुठी पहनना बहुत ही लाभदायक होता है। इससे आपके प्रत्येक काम अच्छे से पूरे हो जाते हैं। और आपके कामों में किसी भी तरह की रूकावट भी नहीं आती है।
अक्सर कई लोग कछुए की अंगुठी किसी भी अंगुली में पहन लेते हैं जबकि वास्तु के अनुसार यह गलत होता है। कछुए की अंगुठी को हमेशा सीधे हाथ की मध्यमा अंगुली या फिर तर्जनी अंगुली में ही पहनना चाहिए। क्योंकि दूसरी अंगुलियों में पहनने से इसका कोई भी लाभ नहीं होता है।
अगर हो सके तो कछुए की अंगुठी को शुक्रवार के दिन ही खरीदें, ये बहुत ही शुभ माना जाता है। इसके लिए आपको महालक्ष्मी के मंदिर में थोड़ा सा पानी और दूध मिलाकर उसमें कछुए की अंगुठी को डाल दें। और फिर उसे धोकर अगरबत्ती, दीप, धूप जलाकर उसका पूजन कर पहन लें। जिन राशियों पर कछुए की अंगुठी शुभ मानी जाती है वे राशियां वृश्चिक, कन्या, कर्क, तुला और मीन राशि हैं।
अगर वृश्चिक, कन्या, कर्क, तुला और मीन राशि के लोग अपने हाथ में कछुए की अंगुठी को पहनते हैं तो इनके लिए कछुए की अंगुठी पहनना बहुत ही शुभ माना गया है।