Ahoi Ashtami 2020 : अहोई अष्टमी के व्रत में इन नियमों का जरूर करें पालन, व्रत का मिलेगा कई गुना लाभ

Ahoi Ashtami 2020 : अहोई अष्टमी का व्रत (Ahoi Ashtami Vrat) महिलाएं अपने बच्चों की लंबी उम्र के लिए रखती हैं। लेकिन इस व्रत के भी कुछ नियम बताए गए हैं। जिनका पालन करना आपके लिए अत्यंत आवश्यक है तो चलिए जानते हैं अहोई अष्टमी व्रत के नियम (Ahoi Ashtami Vrat Ke Niyam);

Update: 2020-10-26 08:21 GMT

Ahoi Ashtami 2020 : अहोई अष्टमी व्रत के नियम जानना आपके लिए बेहद आवश्यक हैं। क्योंकि इस दिन इन नियमों का पालन किए बिना आपका अहोई अष्टमी का व्रत (Ahoi Ashtami Ka Vrat) पूर्ण नहीं हो सकता है। साल 2020 में अहोई अष्टमी का त्योहार 8 नवंबर 2020 (Ahoi Ashtami Festival 8 November 2020) को मनाया जाएगा तो आइए जानते हैं अहोई अष्टमी व्रत के नियम।

अहोई अष्टमी व्रत के नियम (Ahoi Ashtami Vrat Ke Niyam)

1.करवा चौथ की तरह ही अहोई अष्टमी का व्रत निर्जल रहकर किया जाता है। जो महिला इस व्रत को निर्जल रहकर करती है। उसे इस व्रत के पूर्ण फल प्राप्त होते हैं।

2.अहोई अष्टमी के व्रत में तांबे के लोटे से अर्घ्य नहीं दिया जाता है। क्योंकि इस दिन तांबे के लोटे को अशुद्ध माना जाता है। यदि कोई महिला इस दिन तांबे के लोटे से अर्घ्य देती है तो उसके व्रत का फल नष्ट हो जाता है।

3. इस दिन व्रत में तारों को अर्घ्य दिया जाता है। जिस प्रकार करवा चौथ के व्रत में चंद्रमा को अर्घ्य देने से यह व्रत पूर्ण होता है। उसी प्रकार अहोई अष्टमी के दिन तारों को अर्घ्य देने से यह व्रत पूर्ण होता है।

4. अहोई अष्टमी के व्रत में करवा नया नहीं लिया जाता है। क्योंकि इस व्रत के अनुसार करवा चौथ के करवे का ही प्रयोग करने का विधान है।

5. इस दिन व्रत रखने वाली महिला को चाकू ,कैंची जैसी धारधार वस्तु से किसी भी चीज को नहीं काटना चाहिए और न हीं सूईं धागे का कोई काम करना चाहिए।

6. अहोई अष्टमी का व्रत बच्चों के लिए किया जाता है। इसलिए इस दिन न तो अपने बच्चों को और न हीं दूसरे के बच्चों को मारें और न हीं उन्हें अपशब्द कहें।

7. इस दिन व्रत में तामसिक भोजन का प्रयोग न करें और न हीं घर में किसी को करने दे।

8. अहोई अष्टमी का व्रत करने वाली महिला को दिन में सोना नहीं चाहिए। क्योंकि व्रत में पूजा पाठ करना अधिक फलदायी होता है।

9. अहोई अष्टमी का व्रत करने वाली महिला को किसी बुजुर्ग का अपमान नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से उस महिला के व्रत का फल नष्ट हो जाता है।

10.इस दिन घर में पोंछा लगाना निषेध माना गया है। इसलिए भूलकर भी अहोई अष्टमी पर अपने घर में पोंछा न लगाएं।

Tags:    

Similar News