Akshaya Tritiya 2023: अक्षय तृतीया के दिन करें इन 4 चीजों का दान, किस्मत चमकने के साथ होगी सभी मनोकामनाएं पूर्ण

शास्त्रों के अनुसार, अक्षय तृतीया के दिन दान-पुण्य करने का एक विशेष महत्व है। तो आइए जानते हैं इस दिन किन वस्तुओं के दान करने से सर्वाधिक महत्व होता है।;

Update: 2023-03-27 06:07 GMT

Akshaya Tritiya 2023 : हिंदू पंचांग के अनुसार, वैशाख शुक्ल पक्ष के तृतीया तिथि को अक्षय तृतीया के नाम से जाना जाता है। इस साल 23 अप्रैल 2023 को पूरे भारत में अलग-अलग तरीको से अक्षय तृतीया का पर्व मनाया जाएगा। अक्षय तृतीया का पर्व ग्रीष्म और बसंत ऋतु के संधिकाल का महोत्सव माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन अच्छे कार्य करने के अच्छे फल की प्राप्ति होती है। ज्योतिष शास्त्रों के बताए अनुसार, इस पर्व से अनेकों परंपराएं जुड़ी हुई है। यह पर्व किसानों के लिए अति शुभ माना जाता है। कहा जाता है कि इस दिन कृषि कार्य प्रारंभ करना बेहद ही शुभ होता है। इस दिन कृषि की शुरुआत करने से घर में सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है। शास्त्रों के अनुसार, अक्षय तृतीया के दिन दान-पुण्य करने का एक विशेष महत्व है। तो आइए जानते हैं इस दिन किन वस्तुओं के दान करने से सर्वाधिक महत्व होता है।  

अक्षय तृतीया के दिन करे जल-पात्र का दान


शास्त्रों के अनुसार, अक्षय तृतीया के दिन जल का पात्र दान करना बेहद ही शुभ माना गया है। अगर आप इस दिन पानी का ग्ला, घड़ा कलश आदि का दान करते हैं तो आपके जीवन में सुख-समृद्धि हमेशा बनी रहेगी।

इस दिन करें जौ का दान


ऐसी मान्यता है कि अक्षय तृतीया के दौरान जौ का इस्तेमाल पूजा-पाठ के दौरान किया जाता है। धार्मिक शास्त्रों के दौरान जौ का दान करना स्वर्ण दान करने के समान माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि जौ का दान करना सोने का दान करने के बराबर पुण्य प्राप्त होता है।

अक्षय तृतीया के दिन करें सोने-चांदी का दान


अक्षय तृतीया के दिन कहा जाता है कि सोना चांदी खरीदना शुभ होता है। इस दिन सोने या चांदी का दान करना बहुत ही शुभ होता है। सोने-चांदी दान करने से व्यक्ति को धन की प्राप्ति होती है।

अक्षय तृतीया के दिन करें इन खाद्य सामग्री का दान


ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस दिन जरूरतमंद लोगों को गुड़, घी, नमक और कपड़े का दान करना अति शुभ होता है। इसके अलावा चावल, आटा और दाल का दान करना भी शुभ फलदायक होता है। कहा जाता है इस दिन इन सब खाद्य सामग्रियों का दान करने से देवी अन्नपूर्णा की कृपा हमेशा बनी रहती है। इसके साथ ही व्यक्ति को कभी भी अन्न संबंधित कठिनाईयों का सामना नहीं करना पड़ता है। ज्योतिषियों के अनुसार, अक्षय तृतीया के दिन तिल का हवन किया जाता है। इसके साथ ही तिल का दान करना इस दिन अति शुभ होता है। 

Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।

Tags:    

Similar News