Anant Chaturdashi 2022: अनंत चतुर्दशी कब है, जानें डेट, शुभ मुहूर्त महत्व और पूजाविधि

Anant Chaturdashi 2022: साल 2022 में अनंत चतुर्दशी कब है, पूजा की सही तारीख और शुभ मुहूर्त क्या रहेगा, पूजा विधि और व्रत के नियम क्या हैं।;

Update: 2022-08-20 05:51 GMT

Anant Chaturdashi 2022: हिन्दू धर्म में अनंत चतुर्दशी का बहुत महत्व है। इसे अनंत चौदस के नाम से भी जाना जाता है। इस व्रत में भगवान विष्णु के अनंत रुप की पूजा की जाती है। अनंत चतुर्दशी भाद्रपद मास के शुक्लपक्ष में आने वाली चतुर्दशी तिथि को मनायी जाती है। इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करके बाजू में अनंत सूत्र बांधा जाता है, जोकि कपास या रेशम का बना होता है और इस अनंत सूत्र में 14 गांठें होती हैं। अनंत चतुर्दशी के दिन भगवान गणेश का विसर्जन भी किया जाता है। इसलिए इस पर्व का महत्व और भी बढ़ जाता है।

अनंत चतुर्दशी व्रत पूजा विधि

इस दिन प्रात:काल स्नान आदि करने के बाद व्रत का संकल्प लें और पूजास्थल पर कलश की स्थापना करें। इसके बाद कलश पर अष्टदल कमल की तरह बने बर्तन में कुश से निर्मित अनंत की स्थापना करें। वहीं अगर आप चाहें तो भगवान विष्णु की तस्वीर भी स्थापित कर सकते हैं। इसके बाद आप एक धागे को कुमकुम, केसर और हल्दी से रंगकर अनंत सूत्र तैयार करें, जिसमें 14 गांठें होनी चाहिए। जिसे भगवान विष्णु की प्रतिमा के समीप में रख दें, इसके बाद भगवान विष्णु और अनंत सूत्र की विधि विधान से पूजा करें और उनके मंत्र का जाप करें और पूजन करने के बाद अनंत सूत्र को अपनी बाजू में बांध लें। पुरुष अनंत सूत्र को दांए हाथ में और महिलाएं अनंत सूत्र को बांए हाथ में बांध लें। इसके बाद ब्राह्मण को भोजन कराकर परिवार के सभी लोगों को साथ में प्रसाद ग्रहण करना चाहिए।

मंत्र

अनन्त सागर महासमुद्रे मग्नान्समभ्युद्धर वासुदेव।

अनंत रूपे विनियोजितात्माह्यनन्त रूपायनमोनमस्ते॥

अनंत चतुर्दशी शुभ मुहूर्त 2022

अनंत चतुर्दशी का दिन और तारीख 

09 सितंबर, दिन शनिवार

चतुर्दशी तिथि प्रारंभ 

08 सितंबर को रात्रि 09:00 बजे

चतुर्दशी तिथि समाप्त 

09 सितंबर शाम 06:10 बजे

पूजा का शुभ मुहूर्त 

09 सितंबर सुबह 06:02 बजे शाम 06:09 बजे तक

अवधि 

12 घंटा 06 मिनट

(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।)

Tags:    

Similar News