April Vivah Muhuart 2023 List: अप्रैल में इस एक दिन बजेगी शहनाई, आज ही चेक करें मई के भी शुभ विवाह मुहूर्त की पूरी लिस्ट

April Vivah Muhuart 2023 List: हिंदू धर्म में शादी विवाह बिना मुहूर्त के नहीं किए जाते हैं और शुभ मुहूर्त से पहले लड़का और लड़की दोनों की कुंडली मिलाई जाती है। भारतीय शादियां पूरी दुनिया में मशहूर हैं। इसका एक मुख्य कारण अपनी संस्कृति में मजबूती से रचे-बसे होना है।;

Update: 2023-03-29 06:49 GMT

April Vivah Muhuart 2023 List: हिंदू धर्म में शादी विवाह बिना मुहूर्त के नहीं किए जाते हैं और शुभ मुहूर्त से पहले लड़का और लड़की दोनों की कुंडली मिलाई जाती है। भारतीय शादियां पूरी दुनिया में मशहूर हैं। इसका एक मुख्य कारण अपनी संस्कृति में मजबूती से रचे-बसे होना है। अगर हम विशेष रूप से हिन्दू धर्म की बात करें, तो विवाह एक ऐसा विशेष बंधन माना जाता है। जो मनुष्य के जीवन को प्रभावित करता है। साथ ही यह बहुत महत्वपूर्ण भी है। ये खास बंधन इस बात का गवाह है कि इसमें बंधकर इंसान एक साथ जीना और मरना शुरू कर देता है, सुख-दुख में एक-दूसरे के साथ रहना, एक-दूसरे के परिवार का सम्मान करना और उन्हें प्यार करना और अपनी पारिवारिक जीवन को आगे बढ़ाना है। 

अप्रैल और मई 2023 के विवाह मुहूर्त की पूरी लिस्ट

हिंदू पंचांग के अनुसार, अप्रैल में कोई भी शादी का शुभ मुहूर्त नहीं है। लेकिन 30 अप्रैल को एक मुहूर्त बन रहा है। वहीं अगर अगले महीने मई की बात करें तो 6 मई 2023 से लेकर 8, 9, 10, 11, 15, 16, 20, 21, 22, 27, 29 और 30 मई तक शादी के शुभ मुहूर्त हैं। 

जानें विवाह का क्या है महत्व

शादी विवाह के लिए पहले तारीख देखी जाती है कि लड़की और लड़की दोनों के लिए कौन सा मुहूर्त ठीक है। जब वर और वधू की कुंडली देखकर विवाह तय किया जाता है, तो यह एक सुखी और स्वस्थ विवाह की नींव होती है। यदि विवाह मुहूर्त पंचांग में विवाह के शुभ मुहूर्त पर विचार किया जाए, तो यह उन जोड़ों के लिए सकारात्मक परिणाम देता है। जो विवाह के दौरान सात फेरे लेते हए एक दूसरे से वादे करते हैं। वादे करते हुए परिणय सूत्र में बंधते हैं। हिंदू परंपरा के अनुसार, शुभ तिथि और शादी मुहूर्त के अनुसार, शादी करने से जोड़े के बीच का बंधन सात जन्मों तक चलता है। शादी सुखी वैवाहिक जीवन और परिवार विस्तार की एक अहम कड़ी है। आजकल लोग विवाह मनोकामना जानने के लिए बिना किसी ज्योतिषी से सलाह लिए अपनी सुविधानुसार विवाह तिथि निश्चित कर लेते हैं और फिर जीवन में समस्याओं में फंस जाते हैं। विवाह के शुभ मुहूर्त पर विवाह न होने के कारण पति-पत्नी के बीच अक्सर लड़ाई-झगड़े होते रहते हैं और विपरीत परिस्थितियों में वे एक-दूसरे को तलाक देने को तैयार हो जाते हैं। ऐसे में जब भी विवाह करें तो शुभ मुहूर्त में ही करना चाहिए। 

Tags:    

Similar News