Ashadh Gupt Navratri 2020: आषाढ़ गुप्त नवरात्रि कब से शुरू और कब समाप्त, जानिए
Ashadh Gupt Navratri 2020: देवी दुर्गा को शक्ति का प्रतीक माना जाता है। मान्यता है कि इस चराचर जगत में वे ही शक्ति का संचार करती है। उनकी अराधना के लिए साल में दो बार बड़े स्तर पर लगातार नौ दिन तक उनके नौ स्वरुपों की पूजा की जाती है।;
Ashadh Gupt Navratri 2020: देवी दुर्गा को शक्ति का प्रतीक माना जाता है। मान्यता है कि इस चराचर जगत में वे ही शक्ति का संचार करती है। उनकी अराधना के लिए साल में दो बार बड़े स्तर पर लगातार नौ दिन तक उनके नौ स्वरुपों की पूजा की जाती है। नौ दिनों तक मनाए जाने वाले इस पर्व पर को नवरात्रि कहा जाता है, जिसके दौरान मां के विभिन्न स्वरूपों की पूजा की जाती है। इस नवरात्रि को चैत्र नवरात्रि और शरदिय नवरात्रि के नाम से जाना जाता है। लेकिन साल में दो बार ऐसे नवरात्रि आते जिनमें मां दुर्गा के दस महाविद्याओं की पूजा की जाती है। ये नवरात्रि और चैत्र और शरदीय नवरात्रि से कठिन होते हैं, लेकिन मान्यता है कि इस साधना के परिणाम बड़े आचर्यचकित करने वाले मिलते हैं। इसलिए तंत्र विद्या में विश्वास रखने वाले यह नवरात्रि बहुत ही खास माने जाते हैं। चूंकि इस दौरान मां की आराधना गुप्त रूप से की जाती है, इसलिए इन्हें गुप्त नवरात्रि भी कहा जाता है।
गुप्त नवरात्रि आषाढ़ मास के शुक्ल पक्ष में मनाया जाता है, इनकी जानकारी अधिकतर उन लोगों को होती है जो तंत्र साधना करते हैं। गुप्त नवरात्रि में तंत्र, मंत्र और यंत्र की साधना से दस गुना अधिक शुभ फल प्राप्त होता है। आषाढ़ मास की नवरात्रि में शिव और शक्ति की उपासना की जाती है। गुप्त नवरात्रि गुप्त सिद्धियां पाने का समय है। मां भगवती की आराधना दुर्गा सप्तसती से की जाती है। यदि साधक के पास समय का अभवा है तो भगवान शिव द्वारा रचित सप्तश्लोकी दुर्गा का पाठ कर सकता है।
गुप्त नवरात्रि में मानसिक पूजा की जाती है। माता की आराधना मनोकामनाओं का पूरा करती है। गुप्त नवरात्रि में माता की पूजा देर रात तक की जाती है। नौ दिन के व्रत का संकल्प लेते हुए भक्त को प्रतिपदा के दिन घट स्थापना करनी चाहिए। सुबह शाम मां दुर्गा की पूजा करनी चाहिए। अष्ठमी या नवमी के दिन कन्याओं का पूजन करने के बाद व्रत का उद्यापन किया जाता है। आषाढ़ मास के गुप्त नवरात्रि जून में प्रारंभ होते हैं इस बार आषाढ़ गुप्त नवरात्रि 2020 22 जून 2020 से शुरू हो गए हैं।
आषाढ़ गुप्त नवरात्रि 2020 के दिन
पहला नवरात्रि - 22 जून 2020 - घटस्थापना, शैलीपुत्री
दूसरा नवरात्रि - 23 जून 2020 - ब्रह्मचारिणी पूजा
तीसरा नवरात्रि - 24 जून 2020- चंद्रघंटा पूजा
चौथा नवरात्रि - 25 जून 2020 - कुष्माण्डा पूजा
पांचवा वा छठवां नवरात्रि - 26 जून 2020 - स्कंदमाता, कात्यायनी पूजा
सातवां नवरात्रि - 27 जून 2020- कालरात्रि पूजा
आठवां नवरात्रि - 28 जून 2020 - दूर्गा अष्टमी, महागौरी पूजा
नवमी नवरात्रि - 29 जून 2020 - सिद्धिदात्री पूजा