Sankashti chaturthi 2022: आषाढ संकष्टी चतुर्थी कब है, जानें दिन, टाइम और पूजा विधि
Sankashti chaturthi 2022: हिन्दू पंचांग के अनुसार, प्रत्येक माह में पड़ने वाली कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को संकष्टी चतुर्थी कहते हैं। मान्यता है कि, इस दिन गणपति की पूजा और व्रत रखने से ज्ञान और ऐश्वर्य की प्राप्ति होती है।;
Sankashti chaturthi 2022: हिन्दू पंचांग के अनुसार, प्रत्येक माह में पड़ने वाली कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को संकष्टी चतुर्थी कहते हैं। मान्यता है कि, इस दिन गणपति की पूजा और व्रत रखने से ज्ञान और ऐश्वर्य की प्राप्ति होती है। साल 2022 में आषाढ संकष्टी चतुर्थी का व्रत 17 जून 2022 को है। तो आइए जानते हैं आषाढ संकष्टी चतुर्थी की तारीख, व्रत की विधि और चंद्रोदय का समय क्या होगा।
ये भी पढ़ें: Numerology: हठी प्रवृति के होते हैं ये लोग और परेशानियों का करते हैं डटकर मुकाबला, जानें इस मूलांक की ये खास बात
आषाढ संकष्टी चतुर्थी 2022 शुभ मुहूर्त
आषाढ संकष्टी चतुर्थी दिन और दिनांक | शुक्रवार, 17 जून 2022 |
संकष्टी चतुर्थी के दिन चंद्रोदय टाइम | 10:32 PM |
चतुर्थी तिथि प्रारंभ | 17 जून 2022 सुबह 06:10 बजे |
चतुर्थी तिथि समाप्त | 18 जून 2022 सुबह 02:59 बजे |
संकष्टी चतुर्थी पूजा विधि
संकष्टी चतुर्थी के दिन व्रती को सुबह जल्दी उठकर स्नान आदि क्रियाओं से निवृत्त हो जाना चाहिए। उसके बाद लाल या पीले रंग के स्वच्छ वस्त्र धारण करें। हाथ में जल, अक्षत और फूल लेकर संकष्टी चतुर्थी व्रत और गणेश पूजा का संकल्प लें। भगवान गणेश की प्रतिमा या तस्वीर को एक चौकी पर स्थापित करें। गणेश जी का गंगाजल से अभिषेक करें। उसके बाद लाल चंदन, रोली, अक्षत, लाल फूल, सुपारी, पान का पत्ता, जनेऊ, पीला या लाल वस्त्र, फल आदि अर्पित करें। इस दौरान ऊं गणेशाय नम: मंत्र का जाप करें। इसके बाद 21 दूर्वा गांठ गणेश जी को अर्पित करें। मोदक या लड्डुओं का भोग लगाएं। उसके बाद धूप-दीप, गंध अर्पित करें। दीपक जलाएं, गणेश चालीसा का पाठ करें। इसके बाद संकष्टी चतुर्थी व्रत की कथा को पढ़ें और सुनें। गणेश जी की आरती करें और प्रसाद का वितरण करें। शाम के समय चंद्रमा का दर्शन करें, चंद्रमा की पूजा करें और चंद्रमा को अर्घ्य दें। इसके बाद गणेश जी को प्रणाम करें। गणपति जी से व्रत को सफल होने और मनोकामना पूर्ण करने की प्रार्थना करें। इसके बाद रात्रि में व्रत का पारण करें।
(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें)