मंगलवार के दिन आज बजरंग बाण का पाठ कर पाएं श्रीराम भक्त हनुमान जी का आशीर्वाद, मिट जाएंगे सभी संकट

मंगलवार का दिन मंगलदेव की आराधना के साथ -साथ हनुमान की पूजा के लिए भी अत्यंत शुभ माना जाता है। इस दिन हनुमान जी की पूजा करने से सभी प्रकार के संकट दूर हो जाते हैं और सभी प्रकार के रोग-शोक से छुटकारा मिल जाता है। बजरंग बाण का पाठ करने वाले व्यक्ति के जीवन से भय और कलेश का सदा-सदा के लिए नाश हो जाता है। तो आइए आज मंगलवार के दिन बजरंग बाण का पाठ कर हनुमान जी को प्रसन्न करें और उनका आशीर्वाद प्राप्त करें।;

Update: 2021-08-17 02:59 GMT

मंगलवार का दिन मंगलदेव की आराधना के साथ -साथ हनुमान की पूजा के लिए भी अत्यंत शुभ माना जाता है। इस दिन हनुमान जी की पूजा करने से सभी प्रकार के संकट दूर हो जाते हैं और सभी प्रकार के रोग-शोक से छुटकारा मिल जाता है। बजरंग बाण का पाठ करने वाले व्यक्ति के जीवन से भय और कलेश का सदा-सदा के लिए नाश हो जाता है। तो आइए आज मंगलवार के दिन बजरंग बाण का पाठ कर हनुमान जी को प्रसन्न करें और उनका आशीर्वाद प्राप्त करें।

ये भी पढ़ें : Gochar 2021 Horoscope : सिंह संक्रांति आज, जानें सूर्य भगवान आपकी राशि को कैसे करेंगे प्रभावित

दोहा

निश्चय प्रेम प्रतीति ते, बिनय करैं सनमान।

तेहि के कारज सकल शुभ, सिद्ध करैं हनुमान॥

चौपाई

जय हनुमंत संत हितकारी। सुन लीजै प्रभु अरज हमारी॥

जन के काज बिलंब न कीजै। आतुर दौरि महा सुख दीजै॥

जैसे कूदि सिंधु महिपारा। सुरसा बदन पैठि बिस्तारा॥

आगे जाय लंकिनी रोका। मारेहु लात गई सुरलोका॥

जाय बिभीषन को सुख दीन्हा। सीता निरखि परमपद लीन्हा॥

बाग उजारि सिंधु महँ बोरा। अति आतुर जमकातर तोरा॥

अक्षय कुमार मारि संहारा। लूम लपेटि लंक को जारा॥

लाह समान लंक जरि गई। जय जय धुनि सुरपुर नभ भई॥

अब बिलंब केहि कारन स्वामी। कृपा करहु उर अंतरयामी॥

जय जय लखन प्रान के दाता। आतुर ह्वै दुख करहु निपाता॥

जै हनुमान जयति बल-सागर। सुर-समूह-समरथ भट-नागर॥

ॐ हनु हनु हनु हनुमंत हठीले। बैरिहि मारु बज्र की कीले॥

ॐ ह्नीं ह्नीं ह्नीं हनुमंत कपीसा। ॐ हुं हुं हुं हनु अरि उर सीसा॥

जय अंजनि कुमार बलवंता। शंकरसुवन बीर हनुमंता॥

बदन कराल काल-कुल-घालक। राम सहाय सदा प्रतिपालक॥

भूत, प्रेत, पिसाच निसाचर। अगिन बेताल काल मारी मर॥

इन्हें मारु, तोहि सपथ राम की। राखु नाथ मरजाद नाम की॥

सत्य होहु हरि सपथ पाइ कै। राम दूत धरु मारु धाइ कै॥

जय जय जय हनुमंत अगाधा। दुख पावत जन केहि अपराधा॥

पूजा जप तप नेम अचारा। नहिं जानत कछु दास तुम्हारा॥

बन उपबन मग गिरि गृह माहीं। तुम्हरे बल हौं डरपत नाहीं॥

जनकसुता हरि दास कहावौ। ताकी सपथ बिलंब न लावौ॥

जै जै जै धुनि होत अकासा। सुमिरत होय दुसह दुख नासा॥

चरन पकरि, कर जोरि मनावौं। यहि औसर अब केहि गोहरावौं॥

उठु, उठु, चलु, तोहि राम दुहाई। पायँ परौं, कर जोरि मनाई॥

ॐ चं चं चं चं चपल चलंता। ॐ हनु हनु हनु हनु हनुमंता॥

ॐ हं हं हाँक देत कपि चंचल। ॐ सं सं सहमि पराने खल-दल॥

अपने जन को तुरत उबारौ। सुमिरत होय आनंद हमारौ॥

यह बजरंग-बाण जेहि मारै। ताहि कहौ फिरि कवन उबारै॥

पाठ करै बजरंग-बाण की। हनुमत रक्षा करै प्रान की॥

यह बजरंग बाण जो जापैं। तासों भूत-प्रेत सब कापैं॥

धूप देय जो जपै हमेसा। ताके तन नहिं रहै कलेसा॥

दोहा

उर प्रतीति दृढ़, सरन ह्वै, पाठ करै धरि ध्यान।

बाधा सब हर, करैं सब काम सफल हनुमान॥

(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें)

Tags:    

Similar News