Basant Panchami 2023: बसंत पंचमी पर न करें ये गलतियां, मां सरस्वती हो जाएंगी नाराज

Basant Panchami 2023: इस दिन किसी भी मांगलिक कार्य की शुरुआत करना काफी शुभ माना जाता है। लेकिन कुछ काम हैं जो नहीं करने चाहिए।;

Update: 2023-01-24 09:41 GMT

Basant Panchami 2023: संत पंचमी का पर्व 26 जनवरी 2023 को मनाया जा रहा है। हर साल माघ मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को बसंत पंचमी का पर्व मनाया जाता है। यह पर्व विशेष रूप से ज्ञान और विद्या की देवी मां सरस्वती की समर्पित है और इस दिन मां की पूजा की जाती है। घर और पंडालों में मां सरस्वती की पूजा होती है। बसंत पंचमी को बहुत सी जगह पर श्री पंचमी और सरस्वती पंचमी के नामों से भी जाना जाता है। हिंदू धर्म में ऐसी मान्यता है कि इस दिन से बसंत ऋतु का आगमन होता है। इस दिन संगीत और ज्ञान की देवी की पूजा करनी चाहिए। इस दिन किसी भी मांगलिक कार्य की शुरुआत करना काफी शुभ माना जाता है। इस दिन से छोटे बच्चों को अपनी पढ़ाई शुरू कर देनी चाहिए।


Basant Panchami 2023: बसंत पंचमी पर न करें ये गलतियां

1. बसंत पंचमी के दिन भूलकर भी पेड़-पौधों को नुकसान नहीं पहुंचाना चाहिए।

2. बसंत पंचमी के दिन मांसाहारी भोजन नहीं करना चाहिए।

3. बसंत पंचमी के दिन शराब का सेवन नहीं करना चाहिए और धूम्रपान भी न करें।

4. बसंत पंचमी के दिन किसी का अपमान न करें, बड़ों का सम्मान करें।

5. बसंत पंचमी के दिन काले और लाल रंग के कपड़े नहीं पहने चाहिएं। 


Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।

Tags:    

Similar News