बड़ी से बड़ी समस्याओं को दूर करता है इच्छा पूर्ति मंत्र, जानें इसके फायदे
Gayatri Mantra benefits: कहा जाता है कि जो जातक गायत्री मंत्र का जाप करता है, उसमें सकारात्मक ऊर्जाओं का संचार होने लगता है। इसके साथ ही मन साफ और मजबूत हो जाता है।;
Gayatri Mantra Benefits: हर रोज पूजा-पाठ करना और मंत्रों का जाप करना ये सभी चीजें हमें ईश्वर से जोड़े रखती है। इसके साथ ही घर और जीवन में सकारात्मक ऊर्जाओं का संचार होता है। इसलिए कहा जाता है कि व्यक्ति को हर रोज पूजा-पाठ करनी चाहिए। सनातन धर्म में गायत्री मंत्र को सबसे ताकतवर मंत्र माना गया है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस मंत्र में इतनी शक्ति है कि भक्तों की सारी मनोकामना पूर्ण कर देती है। ऐसी मान्यता है कि जो जातक भक्ति-भाव से गायत्री मंत्र का जाप करता है, उसके सारे कष्ट दूर हो जाते हैं। कहा जाता है कि गायत्री मंत्र जाप करने से व्यक्ति के अंदर सकारात्मक ऊर्जाओं का संचार होने लगता है। इसके साथ ही मन साफ और मजबूत हो जाता है।
ये भी पढ़ें- Nirjala Ekadashi पर करें इस चमत्कारी स्तोत्र का जाप, कट जाएंगे सारे पाप
गायत्री मंत्र का जाप करने से खत्म होते हैं दुख, दरिद्रता
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, गायत्री मंत्र का प्रतिदिन जाप करने से दुख, द्वेष, पाप, भय, शोक जैसे सारी नकारात्मक भावनाएं खत्म हो जाती हैं। इसके साथ ही व्यक्ति मानसिक तौर पर जागृत हो जाता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, अगर कोई व्यक्ति रोजाना दिन भर में मात्र तीन बार गायत्री मंत्र का जाप करता है, तो उसके जीवन से सारी नकारात्मक ऊर्जाएं नष्ट हो जाती है। इसके साथ ही व्यक्ति का सोया हुआ भाग्य जाग जाता है। इसलिए कहा जाता है कि हर रोज कम से कम तीन बार गायत्री मंत्र का जाप जरूर करना चाहिए।
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, गायत्री मंत्र का जाप करने से घर में दुख और दरिद्रता खत्म हो जाती है। मन में एकाग्रता बढ़ती है और सारे कष्ट भी दूर हो जाते हैं। शास्त्र के अनुसार, गायत्री मंत्र जाप करने का सही समय सूर्योदय से ठीक पहले, दूसरा समय दोपहर और तीसरा सूर्यास्त से पहले जाप कर सकते हैं। ऐसी मान्यता है कि रात में गायत्री मंत्र का जाप नहीं करना चाहिए। ये अशुभ माना जाता है।
ये भी पढ़ें- Astro Tips: मन शांत करने के लिए करें इन मंत्रों का जाप, आएगी जीवन में खुशियों की बहार
गायत्री मंत्र
'ॐ भूर्भव: स्व: तत्सवितुर्वरेण्यं भर्गो देवस्य धीमहि धियो यो न: प्रचोदयात्.'
Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।