Gochar 2022: 12 जुलाई तक शनिदेव इन 3 राशियों को देंगे नौकरी में तरक्की और व्यापार में लाभ
Gochar 2022: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शनिदेव का राशि परिवर्तन बहुत ही महत्वपूर्ण होता है। इनकी चाल बहुत मंदी होती है। तीस साल के बाद मौजूदा समय में कुंभ राशि में शनिदेव विराजमान हुए हैं। ज्योतिष में शनिदेव को कर्मफल दाता कहा जाता है। जिनके ऊपर शनिदेव की कृपा होती है, वह जातक राजा की भांति जीवन व्यतीत करता है।;
Gochar 2022: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शनिदेव का राशि परिवर्तन बहुत ही महत्वपूर्ण होता है। इनकी चाल बहुत मंदी होती है। तीस साल के बाद मौजूदा समय में कुंभ राशि में शनिदेव विराजमान हुए हैं। ज्योतिष में शनिदेव को कर्मफल दाता कहा जाता है। जिनके ऊपर शनिदेव की कृपा होती है, वह जातक राजा की भांति जीवन व्यतीत करता है। 29 अप्रैल 2022 से शनिदेव कुंभ राशि में हैं और ये यहां 12 जुलाई तक रहेंगे। इस दौरान शनिदेव तीन राशियों पर बहुत ही मेहरबान रहेंगे और इन राशियों पर इनका बहुत ही शुभ प्रभाव पड़ने वाला है। तो आइए जानते हैं कौनसी हैं वे तीन भाग्यशाली राशियां...
ये भी पढ़ें: Gochar 2022: शनि के कुंभ राशि में आते ही बढ़ जाएगी इन लोगों की परेशानी, जानें दिक्कतों से बचने के उपाय
मेष राशि
मेष राशि वालों के लिए शनिदेव नौकरी में तरक्की और लाभ प्रदान करेंगे। पुरानी समस्याओं से निजात मिलेगी। आपका व्यक्तित्व आकर्षक बनेगा। सम्मान और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। इस दौरान आपको शुभ परिणाम मिलेंगे।
वृषभ राशि
वृषभ राशि वालों के लिए यह समय बहुत अच्छा है। इस दौरान आपको करियर में जबरदस्त लाभ मिल सकता है। सभी कार्यों में सफलता मिलेगी। जो लोग व्यापार कर रहे हैं उन्हें व्यापार में बड़ा मुनाफा होगा। इस जातकों को शुभ और मांगलिक कार्य में भी भाग लेने के योग बन रहे हैं। बौद्धिक क्षमता में वृद्धि होगी।
कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों को नौकरी में प्रमोशन मिलेगा। शनिदेव की कृपा से आप लोगों के सभी काम संपन्न होंगे। पारिवारिक सुख में वृद्धि होगी। मान-सम्मान और प्रतिष्ठा में भी वृद्धि होने के योग हैं। कोई शुभ समाचार मिल सकता है। निवेश से अच्छा लाभ मिल सकता है। प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे। और नए दोस्तों से मुलाकात होगी।
(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें)