Bhai Dooj 2020 : भाई दूज के शुभ संयोग, ये है भाई को तिलक करने का शुभ मुहूर्त
Bhai Dooj 2020 : भाई दूज के दिन बहने अपने भाई को तिलक करके उन्हें नर्क में दी जाने वाली यातनाओं से बचाती है। इस पर्व को सबसे पहले यमराज (Yamraj) और उनकी बहन यमुना ने मनाया था।लेकिन क्या आप भाई दूज (Bhai Dooj) के दिन बनने वाले शुभ संयोगों के बारे में जानती हैं। आपको किस मुहूर्त में अपने भाई का तिलक करना चाहिए। अगर नहीं तो आज हम आपको बताएंगे भाई दूज के शुभ संयोग।;
Bhai Dooj 2020 : भाई दूज का पर्व 16 नवंबर 2020 (Bhai Dooj Festival 16 November 2020) को मनाया जाएगा। इस पर्व को यम द्वितीया के नाम से भी जाना जाता है। माना जाता है कि इस जो भी बहन अपने भाई को घर बुलाकर उसे भोजन कराती है और उसका तिलक करती है। उसके भाई को नर्क में दी जाने वाली यातनाओं का सामना नहीं करना पड़ता है। इस बार भाई दूज पर कई शुभ संयोग बन रहे हैं। जिसमें आप अपने भाई का तिलक कर सकती हैं और उसके साथ- साथ अपने जीवन में भी सुखों की वृद्धि कर सकती हैं।
भाई दूज के शुभ संयोग (Bhai Dooj Ke Shubh Sanyog)
भाई दूज के तिलक करने का शुभ मुहूर्त दोपहर 1 बजकर 18 मिनट से दोपहर 3 बजकर 38 मिनट तक रहेगा। लेकिन इसके अलावा भी इस दिन कई शुभ योग बन रहे हैं। जिसमें भी आप अपने भाई को तिलक कर सकती हैं। भाई दूज के दिन सबसे पहला शुभ मुहूर्त अमृत काल मुहूर्त बन रहा है जो सुबह 6 बजकर 52 मिनट से सुबह 8 बजकर 17 मिनट तक रहेगा। इसके बाद अभिजित मुहूर्त सुबह 11 बजकर 44 मिनट से दोपहर 12 बजकर 31 मिनट तक रहेगा।
इसके अलावा इस दिन विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 04 मिनट से दोपहर 2 बजकर 51 मिनट तक रहेगा। वहीं इस दिन सर्वार्थ सिद्धि योग की बात करें तो यह सुबह 6 बजकर 16 मिनट से दोपहर 4 बजकर 07 मिनट तक रहेगा। भाई दूज के दिन इन सभी योगों में से किसी भी योग में भी आप अपने भाई को तिलक कर सकती हैं।
भाई दूज के दिन ग्रह स्थिति (Bhai Dooj Per Graha Stithi)
भाई दूज पर यदि ग्रह स्थिति की बात करें तो इस दिन चंद्रमा वृश्चिक राशि और अनुराधा नक्षत्र में रहेगा। वहीं इस दिन सूर्य तुला राशि में रहेगा। इसके अलावा गुरु धनु राशि में,शनि मकर राशि में,मंगल मीन राशि में वक्री,बुध तुला राशि में,शुक्र कन्या राशि में,राहु वृषभ राशि में और केतु वृश्चिक राशि में रहेगा।इस दिन शनि और गुरु अपनी स्वंय की राशि में अन्य रहेंगे तो वहीं अन्य ग्रह अपनी मित्र राशि में रहेंगे। जिसकी वजह से इस बार भाई दूजका त्योहार काफी शुभ रहेगा।