Bhai Dooj 2020 : भाई दूज पर राशि के अनुसार करें अपने भाई को तिलक, आप दोनों के बीच सदा बना रहेगा प्यार
Bhai Dooj 2020 : भाई दूज (Bhai Dooj ) के दिन बहने अपने भाई को तिलक करके उन्हें नर्क (Narak) में दी जाने वाली यातनाओं से बचाती हैं। लेकिन यदि आप अपने भाई को उनकी राशि के अनुसार तिलक करती हैं तो न केवल उन्हें नर्क में दी जाने वाली यातानाओं से मुक्ति मिलेगी बल्कि आपको भी इसके कई लाभ प्राप्त होंगे।;
Bhai Dooj 2020 : भाई दूज 16 नवंबर 2020 (Bhai Dooj 16 November 2020) को मनाया जाएगा। यह दिन भाई और बहन दोनों के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है। इस दिन बहने अपने भाई को घर बुलाकर भोजन के लिए आमंत्रित करती हैं और उन्हें भोजन कराकर उनका तिलक करती हैं। लेकिन भाई दूज के दिन यदि आप अपने भाई को उनकी राशि के अनुसार तिलक करती हैं तो उन्हें जीवन की कई समस्याओ से मुक्ति मिल सकती है तो आइए जानते हैं भाई दूज पर भाई को राशि के अनुसार तिलक (Bhai Dooj Tilak According To Zodiac Sign)
भाई दूज पर भाई को राशि के अनुसार तिलक (Bhai Dooj Per Bhai Ko Rashi Ke Anusar Tilak)
मेष राशि - जिन बहनों के भाईयों की मेष राशि है। उन्हें भाई दूज पर अपने भाई को लाल चंदन का तिलक करना चाहिए। यदि आप ऐसा करती हैं तो आपके भाई को सौभाग्य की प्राप्ति तो होगी।
वृषभ राशि - वृषभ राशि के भाईयों को भाई दूज पर उनकी बहनों को अपने भाई को सफेद चंदन का तिलक करना चाहिए। ऐसा करने से उन्हें निरंतर तरक्की मिलती रहेगी।
मिथुन राशि - इस राशि के भाईयों को उनकी बहने यदि अष्टगंध का तिलक करें तो आप और आपके भाई दोनों के भाग्य में वृद्धि होगी।
कर्क राशि - कर्क राशि की बहनों को अपने भाई को रोली का तिलक लगाकर उस पर चावल अवश्य लगाने चाहिए। ऐसा करने से आपके भाई को मानसिक शांति की प्राप्ति होगी।
सिंह राशि - जिन बहनो के भाईयों की राशि सिंह हैं उन्हें अपने भाई को रोली का तिलक करना चाहिए। ऐसा करने से आपके भाई के मान- सम्मान में वृद्धि होगी।
कन्या राशि - कन्या राशि की बहनो को अपने भाई को अष्टगंध का तिलक करना चाहिए। ऐसा करने से आप और आपके भाई के धन में वृद्धि होगी।
तुला राशि - इस राशि की बहनो को भाई दूज पर अपने भाई को कुमकुम का तिलक करके उस पर दही लगाना चाहिए। ऐसा करने से आपको ऐश्वर्य की प्राप्ति होगी।
वृश्चिक राशि - वृश्चिक राशि के भाईयों को यदि उनकी बहन सिंदूर का तिलक करती हैं तो आपके भाई को क्रोध में कमीं आएगी।
धनु राशि - जिन बहनों के भाईयों की राशि धनु है उन्हें अपने भाई का चंदन से तिलक करना चाहिए। ऐसा करने से आपके भाई को जीवन के सभी सुख प्राप्त होंगे।
मकर राशि - मकर राशि के भाईयों को उनकी बहनें यदि हल्दी का तिलक करती हैं तो उन्हें जीवन के सभी संकटो से मुक्ति मिलेगी।
कुंभ राशि - इस राशि के भाईयों को यदि उनकी बहन रोली का तिलक करती हैं तो उन्हें सभी शनिदोषों से मुक्ति मिलेगी।
मीन राशि - मीन राशि के भाईयों को यदि उनकी बहने केसर का तिलक करती हैं तो उन्हें उनके सभी कार्यों में सफलता प्राप्त होगी।