Bhai Dooj 2020 Calendar: भाई दूज 2020 का कैलेंडर
Bhai Dooj 2020 Calendar : भाई दूज का कैलेंडर जानकर आप तिलक का शुभ मुहूर्त (Bhai Dooj ) आसानी से जान सकते हैं। पुराणों के अनुसार भाई दूज की शुरुआत यमुना और यमराज ने की थी तो चलिए जानते हैं भाई दूजका कैलेंडर (Bhai Dooj Ka Calendar);
Bhai Dooj 2020 Calendar : भाई दूज 16 नवंबर 2020 (Bhai Dooj 16 November 2020) का त्योहार गोवर्धन पूजा (Goverdhan Puja) के दूसरे दिन मनाया जाता है। इस दिन सभी बहने अपने भाई को घर बुलाकर भोजन कराती हैं और उनका तिलक कर करती हैं। लेकिन क्या आप जानती हैं कि आपको अपने भाई का तिलक किस मुहूर्त में करना चाहिए अगर नहीं तो आपको इसके लिए भाई दूज का कैलेंडर अवश्य जान लेना चाहिए तो चलिए जानते हैं भाई दूज का कैलेंडर।
भाई दूज कैलेंडर 2020 (Bhai Dooj 2020 Calendar)
तिथि | द्वितीया |
दिन | सोमवार |
माह | कार्तिक मास |
भाई दूज अपराह्न समय | दोपहर 01 बजकर 18 मिनट से दोपहर 3 बजकर 38 मिनट तक |
सर्वार्थ सिद्धि योग | सुबह 6 बजकर 16 मिनट से शाम 4 बजकर 07 मिनट तक |
अमृत काल मुहुर्त | सुबह 6 बजकर 52 मिनट से सुबह 8 बजकर 17 मिनट तक |
नक्षत्र | अनुराधा |
योग | सुकर्मा |
करण | कौलव |
चंद्रमा | वृश्चिक राशि |
सूर्य राशि | वृश्चिक राशि |
अभिजित मुहूर्त | सुबह 11 बजकर 44 मिनट से दोपहर 12 बजकर 31 मिनट तक |
विजय मुहूर्त | दोपहर 2 बजकर 04 मिनट से दोपहर 2 बजकर 51 मिनट तक |
राहुकाल | सुबह 7 बजकर 44 मिनट से सुबह 9 बजकर 12 मिनट तक |
सूर्योदय | 06:16 ए एम |
सूर्यास्त | 05:58 पी एम |
भाई दूज पर ग्रह स्थिति (Bhai Dooj Per Graha Stithi)
भाई दूज पर यदि ग्रह स्थिति की बात करें तो इस दिन चंद्रमा वृश्चिक राशि और अनुराधा नक्षत्र में रहेगा। वहीं इस दिन सूर्य तुला राशि में रहेगा। इसके अलावा गुरु धनु राशि में,शनि मकर राशि में,मंगल मीन राशि में वक्री,बुध तुला राशि में,शुक्र कन्या राशि में,राहु वृषभ राशि में और केतु वृश्चिक राशि में रहेगा।इस दिन शनि और गुरु अपनी स्वंय की राशि में अन्य रहेंगे तो वहीं अन्य ग्रह अपनी मित्र राशि में रहेंगे। जिसकी वजह से इस बार धनतेरस का त्योहार काफी शुभ रहेगा।