Buddha Purnima 2023 : इस साल बुद्ध पूर्णिमा पर बन रहा दुर्लभ योग, इन राशियों के आएंगे अच्छे दिन
Buddha Purnima 2023: हिंदू कैलेंडर के अनुसार, भगवान गौतम बुद्ध का जन्म वैशाख पूर्णिमा के दिन हुआ था। इसलिए इस दिन को बुद्ध पूर्णिमा के नाम से जाना जाता है।;
Buddha Purnima 2023: साल का पहला चंद्र ग्रहण 5 मई को वैशाख पूर्णिमा या बुद्ध पूर्णिमा के दिन ही पड़ रहा है। यह चंद्र ग्रहण 5 मई की रात 8 बजकर 45 मिनट से 5 और 6 मई की रात 1 बजे तक समाप्त होगा। वहीं 5 मई को सूर्योदय से 9:17 बजे तक सिद्धि योग रहेगा। इस दिन स्वाति नक्षत्र भी रहेगा। स्वाति नक्षत्र सुबह से रात्रि 9 बजकर 40 मिनट तक रहेगा। बुद्ध पूर्णिमा पर 130 साल बाद ऐसा योग बन रहा है। तो शनि स्वरा के साथ कुंभ राशि में रहेंगे। गुरु, बुध और सूर्य मेष राशि में रहेंगे। बुध और सूर्य मिलकर बुधादित्य योग बनाएंगे। आइए जानते हैं इस दुर्लभ योग से किन राशियों को होगा फायदा।
1. बुद्ध पूर्णिमा का दुर्लभ संयोग मेष राशि वालों के लिए बेहद शुभ रहेगा। इन लोगों की आय में वृद्धि होगी। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। अगर आप नौकरी बदलना चाहते हैं तो यह अच्छा समय होगा।
2. कर्क राशि के जातकों के लिए करियर के लिहाज से यह समय बेहद फायदेमंद रहेगा। नौकरीपेशा जातकों को मनचाही जगह पर ट्रांसफर मिल सकता है। व्यापार अच्छा चलेगा। पुराने मामले सुलझेंगे। आपको भाग्य का पूरा सहयोग मिलेगा।
3. सिंह राशि के जातकों के लिए यह अवधि हर कार्य में सफलता लेकर आएगी। नए अवसर मिलेंगे। जीवन में प्रसन्नता रहेगी। आपको प्रमोशन मिल सकता है। आय में वृद्धि होगी। इसके साथ ही आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
बुद्ध पूर्णिमा का ये है महत्व
वैशाख मास में पड़ने वाली वैशाख पूर्णिमा को बुद्ध पूर्णिमा, बुद्ध जयंती, पीपल पूर्णिमा के नाम से भी जाना जाता है। शास्त्रों में बुद्ध पूर्णिमा को सभी पूर्णिमा में सबसे श्रेष्ठ माना गया है। हर महीने में पूर्णिमा आती है। लेकिन ये वैशाख मास की पूर्णिमा श्री हरि विष्णु भगवान को समर्पित है। ऐसा कहा जाता है कि भगवान बुद्ध भगवान विष्णु के नौंवे अवतार थे। जिन्होंने इस शुभ तिथि पर बिहार के पवित्र तीर्थ स्थान बोधगया में बोधि वृक्ष के नीचे ज्ञान प्राप्त किया। वैशाख मास को पवित्र माह माना गया है। इससे हजारों की संख्या में श्रद्धालु तीर्थों में स्नान व दान कर पुण्य कमाते हैं। पूर्णिमा के दिन पवित्र नदियों में स्नान करने का विशेष महत्व माना जाता है।
डिस्क्लेमर: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।