Budh Gochar 2022 : बुध के धनु राशि में गोचर का किन राशियों पर कैसा होगा असर, जानें पूरी डिटेल

Budh Gochar 2022 : जब भी कोई ग्रह राशिपरिवर्तन करता है तो उसका देश-दुनिया समेत सभी 12 राशियों पर शुभ-अशुभ और सामान्य प्रभाव पड़ता है। वहीं वर्तमान में बुधदेव धनु राशि में विराजमान हैं और 25 दिसंबर 2022 तक इसी राशि में गोचर करेंगे।;

Update: 2022-12-14 05:34 GMT

Budh Gochar 2022 : जब भी कोई ग्रह राशिपरिवर्तन करता है तो उसका देश-दुनिया समेत सभी 12 राशियों पर शुभ-अशुभ और सामान्य प्रभाव पड़ता है। वहीं वर्तमान में बुधदेव धनु राशि में विराजमान हैं और 25 दिसंबर 2022 तक इसी राशि में गोचर करेंगे। इस दौरान वे सभी 12 राशियों को प्रभावित कर रहे हैं। तो आइए जानते हैं किन राशियों पर बुध ग्रह का शुभ और अशुभ प्रभाव होगा और कौनसी राशियों पर सामान्य प्रभाव रहेगा।

बुध के शुभ प्रभाव वाली राशियां

बुध के गोचर से कर्क, वृश्चिक, कन्या और मीन राशि के जातकों पर बहुत ही शुभ प्रभाव पड़ेगा। आप लोगों को कारोबार और नौकरी में आगे बढ़ने के अवसर प्राप्त होंगे। साथ ही आपका रूका हुआ धन भी आपको मिल सकता है। आप लोगों की तर्क शक्ति में वृद्धि होगी और साथ ही आपकी आर्थिक योजनाएं बनेंगी।

बुध के सामान्य प्रभाव वाली राशियां

बुध के गोचर का मेष वृष, मिथुन, सिंह और धनु राशियों पर सामान्य प्रभाव रहेगा। आप लोगों के कुछ महत्वपूर्ण कार्य पूरे हो सकते हैं। परन्तु इस दौरान आपको मेहनत अधिक करनी पड़ेगी। इस दौरान आप लोग स्वास्थ्य पर ध्यान जरुर दें। काम के मामले में किसी अधिकारी से मुलाकात हो सकती है।

बुध के अशुभ प्रभाव वाली राशियां

बुध के गोचर का तुला, मकर और कुंभ राशि के जातकों पर अशुभ प्रभाव पड़ सकता है। इस दौरान इन लोगों को विशेष रुप से सतर्क रहने की जरुरत होगी। आप लोगों को धनहानि हो सकती है। वहीं आप लोग लेन-देन के मामलों में सतर्कता बरती पड़ेगी। यह समय आप लोगों के लिए बिल्कुल भी अनुकूल नहीं है। इसीलिए इस दौरान आप सावधानी से काम करें।

(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।)

Tags:    

Similar News