बुधवार के दिन चुपचाप गाय को खिला दे ये चीज, कर्ज मुक्ति के साथ ही दूर होगी पैसों की कमी

Update: 2021-07-21 04:00 GMT

जैसा कि सब जानते हैं भगवान गणेश जी को याद करके किया गया कार्य कभी विफल नहीं होता है। शास्त्रों में भी इस बात का उल्लेख मिलता है कि हर शुभ कार्य को करने से पहले भगवान गणेश जी को याद किया जाता है। इसलिए ऐसे काम में कभी कोई विघ्न नहीं पड़ता है। इसलिए गणेश जी को विघ्नहर्ता भी कहा जाता है। जिनकी पूजा के लिए बुधवार का दिन सबसे उपयुक्त माना गया है। इस दिन इनकी पूजा करने से अनंत सुख और अपार धन-वैभव की प्राप्ति होती है। तो आइए जानते हैं भगवान गणेश जी की पूजा करते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए, जिससे आपको जीवन में शुभ फल मिलते रहें।

ये भी पढ़ें : Vastu Shastra : दक्षिणमुखी मकान और दुकान के वास्तु दोष को दूर करने के अचूक उपाय, घर में लाएंगे खुशहाली और तरक्की

  • जो भी इंसान गणेश जी की सच्चे दिल से पूजा करता है तो उसके सभी बिगड़े काम बन जाते हैं। वहीं शास्त्रों में गणेश जी को प्रसन्न करने के अनेक उपाय बताए गए हैं। जिन्हें करने से भक्तों के जीवन में धन-वैभव की प्राप्ति होती है।
  • भगवान गणेश को प्रसन्न करने के लिए बुधवार के दिन उन्हें गुड़ और धनिए का भोग लगाएं। इससे शुभ-लाभ की प्राप्ति होती है। आप इस दिन भोग में मोदक या लड्डू का प्रसाद भी अर्पित कर सकते हैं।
  • शास्त्रों में दूर्वा को बहुत ही पवित्र माना गया है। बुधवार के दिन जो भी इंसान भगवान गणेश जी को दूर्वा समर्पित करता है उसके घर में पैसों की कमी हमेशा के लिए दूर हो जाती है।
  • बुधवार के दिन तुलसी का गिरा हुआ पत्ता धोकर खाना बहुत शुभ होता है, लेकिन ध्यान रखें कि भगवान गणेश जी को भूलकर भी तुलसी ना चढ़ाएं।
  • बुधवार के दिन घर से बाहर जाते समय घर से सौंफ खाकर निकलें। बड़े से बड़े और बिगड़े हुए काम भी बन जाएंगे।
  • अपने साथ हरा रुमाल जरुर रखें। हरा रंग बुधवार के दिन शुभ रहता है। इस दिन हरे रंग का प्रयोग जरुर करना चाहिए। आप चाहें तो इस दिन हरे वस्त्र भी धारण कर सकते हैं।
  • बुधवार के दिन भगवान गणेश जी की पूजा करते समय 'ऊँ ब्रां ब्रीं ब्रौं स: बुधाय नम: ' मंत्र का जप जरुर करें।
  • इसके अलावा इस दिन 'ऊँ नम: भगवते वासुदेवाय नम:' मंत्र का 108 बार जप जरुर करने से मन को संतुष्टि मिलती है।
  • कर्ज मुक्ति के लिए बुधवार के दिन सवा पाव मूंग उबालकर उसमें घी और शक्कर मिलाकर गाय को खिलाएं। इस उपाय से जल्दी ही कर्ज से मुक्ति मिलती है।

(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi।com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें)

Tags:    

Similar News