Wednesday Upay: कर्ज या पैसों की तंगी से छुटकारा दिला सकते हैं बुधवार के ये 3 उपाय!

wednesday upay: आज हम आपके लिए कुछ ऐसे उपाय लेकर आए हैं जिन्हें अपनाने से आपको आर्थिक लाभ हो सकता है। कर्ज या पैसों की समस्या से आपको राहत मिल सकती है, आइए आपको पैसों से संबंधित परेशानी को दूर करने के 3 उपायों के बारे में बताते हैं...;

Update: 2021-12-14 12:24 GMT

क्या आपके पास भी पैसा टिकने (Money Upay) का नाम नहीं लेता? आते ही कहां खर्च हो जाता है ये आपको भी पता नहीं चल पाता? पैसों की तंगी या कर्जे (Totka for money) से क्या आप भी परेशान हैं तो बस इन सब समस्याओं का हल इस बुधवार (Wednesday Upay) को दूर हो सकता है। आज हम आपके लिए कुछ ऐसे उपाय (Budhwar Ke Upay) लेकर आए हैं जिन्हें अपनाने से आपको आर्थिक लाभ हो सकता है। कर्ज या पैसों की समस्या (Debt or Money Problem Upay) से आपको राहत मिल सकती है, आइए आपको पैसों से संबंधित परेशानी को दूर करने के 3 उपायों (Wednesday Ke Upay) के बारे में बताते हैं...

  1. अगर आप पर बहुत ज्यादा कर्जा है तो आप बुधवार का ये उपाय अपना सकते हैं। इसके लिए आपको सवा पाव साबुत मूंग लेनी होगी। इसमें चीनी और घी मिलाकर एक सफेद गाय को खिला दें। इस तरह से लगातार 7 बुधवार करें, आपकी सभी धन संबंधित समस्या दूर हो सकेंगी।
  2. बुधवार के दिन किन्नर को कुछ धन दान करें। इसके साथ ही उनसे एक या दो सिक्का आशीर्वाद के तौर पर मांग लें। अब इसे अपने पूजा स्थान पर रख दें। शाम के समय धूप-दीप दिखाने के बाद इसे किसी लाल कपड़ें में बांधकर अपनी तिजोरी में रख दें। आप चाहें तो इसे उस जगह भी रख सकते हैं जहां आप अपने धन को रखते हैं। ध्यान रहें कि किन्नर से लिए पैसे को कभी खर्च न करें।
  3. बुधवार का दिन भगवान गणेश का माना जाता है। मान्यता है कि जो व्यक्ति सच्चे मन से उनकी पूजा-अर्चना करता है उसके सभी कष्ट दूर हो जाते हैं। अगर आपके भी जीवन में कष्ट हैं तो उसके छुटकारे के लिए 21 बुधवार तक उनके दर्शन करने जाएं। इस दौरान उन्हें 21 जावित्री, दूर्वा घास और लड्डू अर्पित करें। ऐसा लगातार 21 बुधवार करने पर आपको अपने जीवन के सभी दुख दूर होते नजर आएंगे। इसके अलावा आपकी धन से जुड़ी समस्या भी दूर हो सकेगी।

Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।

Tags:    

Similar News