Budhwar Ke Upay: बुधवार के दिन करें इन चीजों का दान, धन और कार्य में होगा लाभ!

Budhwar Ke Upay: बुधवार के दिन इन चीजों का दान करने पर कभी भी धन की कमी नहीं हो सकती है। आइए आपको बताते हैं कि किन चीजों का दान करने से आपकी किस्मत चमक सकती है...;

Update: 2021-12-28 12:43 GMT

हिन्दू धर्म हर दिन को किसी न किसी देवी-देवता के नाम समर्पित किया गया है। बुधवार का दिन खासतौर पर मां दुर्गा और भगवान गणपति के नाम समर्पित है। मान्यता है कि इस दिन जो व्यक्ति विधि-विधान के साथ पूजा पाठ करता है उसके सभी कार्य पूर्ण होते हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जिन लोगों का बुध मजबूत होता है उन्हें करियर में तरक्की मिलती है। साथ ही धन संबंधित समस्याएं भी दूर होती हैं।

शास्त्र में बुधवार के कई उपायों के बारे में भी बताया गया है जिन्हें करने पर व्यक्ति के जीवन से कष्ट दूर हो जाते हैं। इसके अलावा कुछ चीजों का दान करने की भी सलाह दी गई है। जो व्यक्ति बुधवार के दिन इन चीजों का दान करता है, उसे कभी भी धन की कमी नहीं हो सकती है। आइए आपको बताते हैं कि किन चीजों का दान करने से आपकी किस्मत चमक सकती है...

करें इन चीजों का दान

  • हरी वस्तुओं का दान करें।
  • हरे रंग के कपड़ों का दान करें।
  • जरूरतमंदों को मूंग दाल का दान करें।
  • सुहागिन महिलाओं को चूड़ियों का दान करें।

अगर आप बुधवार के दिन इन चीजों का दान करते हैं तो आपको करियर में कई फायदे होंगे। साथ ही धन लाभ भी होगा।

बुधवार के उपाय

  1. बुधवार को गणेश जी के मंत्र "ॐ ग्लौम गणपतयै नमः" का जाप करना बेहद शुभ माना गया है।
  2. बुधवार को दुर्गा सप्तशती का भी पाठ करना काफी अच्छा माना जाता है।
  3. बुधवार के दिन हरे रंग के कपड़े पहनना काफी लाभकारी साबित हो सकता है।

Disclaimer: इसमें दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इसकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।

Tags:    

Similar News