Chaitra Navratri 2021 : चैत्र नवरात्रि 2021 कैलेंडर, एक क्लिक में जानें घटस्थापना का शुभ मुहूर्त
- नवरात्रि (Navratri) में मां दुर्गा (Maa Durga) को खुश करने के लिए उनके नौ रुपों की पूजा-अर्चना और पाठ किए जाते हैं।
- नवरात्रि में माता का पाठ करने से देवी भगवती (Goddess Bhagwati) की खास कृपा होती है।
;
Chaitra Navratri 2021 : चैत्र नवरात्रि वर्ष 2021 में कब से कब तक हैं। किस दिन कौनसी तिथि होगी। तो आइए जानते हैं चैत्र नवरात्रि के बारे में।
नवरात्रि में मां दुर्गा को खुश करने के लिए उनके नौ रुपों की पूजा-अर्चना और पाठ किए जाते हैं। इस पाठ में देवी के नौ रुपों के अवतरित होने और उनके द्वारा दुष्टों के संहार का पूरा विवारण है। कहते हैं नवरात्रि में माता का पाठ करने से देवी भगवती की खास कृपा होती है।
ये भी पढ़ें : Holashtak 2021 : आज से शुरू होंगे होलाष्टक, भूलकर भी ना करें ये काम
अगर देखा जाए तो एक साल में चार नवरात्रि आती हैं। चैत्र, आषाढ़, आश्विन और माह के नवरात्र के महीनों में कुल मिलाकर चार बार नवरात्रि आती हैं, लेकिन हिन्दू पंचांग के अनुसार नवरात्रि का त्योहार वर्षभर में दो बार मनाया जाता है। चैत्र माह में आने वाली नवरात्रि को चैत्र नवरात्रि और सर्द ऋतु में आने वाली नवरात्रि को शारदीय नवरात्रि के नाम से जाना जाता है।
देवी दुर्गा की पूजा गुप्त नवरात्रि में की जाती है। आषाढ़ और माघ माह के शुक्ल पक्ष में पड़ने वाले इस नवरात्रि को गुप्त नवरात्रि कहा जाता है। हालांकि अधिकांश लोगों को ना तो इन नवरात्रियों की जानकारी है और ना वो गुप्त नवरात्रियों को मनाते हैं, लेकिन तंत्र साधना और वशीकरण आदि में विश्वास रखने या उसे इस्तेमाल करने वाले लोगों के लिए गुप्त नवरात्रि बहुत अधिक मायने रखती हैं। तांत्रिक लोग इस दौरान देवी मां को प्रसन्न करने के लिए उनकी साधना करते हैं।
माता में श्रद्धा और मनवांछित फल की प्राप्ति के लिए बहुत से लोग पूरे नौ दिनों तक उपवास रखते हैं। नवमी के दिन नौ कन्याओं को जिन्हें मां दुर्गा के नौ स्वरूपों के समान माना जाता है उन्हें श्रद्धा से भोजन कराया जाता है और भोजन के पश्चात उन्हें वस्त्र और दक्षिणा आदि दिया जाता है। चैत्र नवरात्रि में लोग लगातार नौ दिनों तक देवी की पूजा और उपवास करते हैं और दसवें दिन कन्या पूजन के पश्चात उपवास खोलते हैं।
चैत्र नवरात्रि 2021 कैलेंडर
चैत्र नवरात्रि तिथि | वार | अग्रेजी तारीख |
चैत्र नवरात्रि प्रतिपदा | मंगलवार | 13 अप्रैल 2021 |
चैत्र नवरात्रि द्वितीया | बुधवार | 14 अप्रैल 2021 |
चैत्र नवरात्रि तृतीया | बृहस्पतिवार | 15 अप्रैल 2021 |
चैत्र नवरात्रि चतुर्थी | शुक्रवार | 16 अप्रैल 2021 |
चैत्र नवरात्रि पंचमी | शनिवार | 17 अप्रैल 2021 |
चैत्र नवरात्रि षष्ठी | रविवार | 18 अप्रैल 2021 |
चैत्र नवरात्रि सप्तमी | सोमवार | 19 अप्रैल 2021 |
चैत्र नवरात्रि अष्टमी | मंगलवार | 20 अप्रैल 2021 |
चैत्र नवरात्रि नवमी | बुधवार | 21 अप्रैल 2021 |
चैत्र नवरात्रि दसवीं | बृहस्पतिवार | 22 अप्रैल 2021 |
घट स्थापना का शुभ मुहूर्त
चैत्र घटस्थापना | मंगलवार, 13 अप्रैल 2021 |
घटस्थापना का मुहूर्त | सुबह 04 बजकर 54 मिनट से सुबह 09 बजकर 08 मिनट तक |
घटस्थापना अभिजीत मुहूर्त | सुबह 10 बजकर 49 मिनट से सुबह 11 बजकर 40 मिनट तक |
(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें)