भूलकर भी चैत्र नवरात्रि में न पहनें इस रंग के कपड़े, वरना आप खुद देंगे अपनी बदकिस्मत को बुलावा!

क्या आप जानते हैं कि किस रंग के कपड़े को धारण नहीं करना चाहिए। अगर आपको ये जानकारी नहीं है तो आइए बताते हैं कि किस रंग के कपड़े को पहननें से बचना चाहिए और कौन सा रंग पहनना चाहिए...;

Update: 2022-04-05 11:42 GMT

जैसा की आप जानते ही हैं कि 02 अप्रैल से चैत्र नवरात्रि की शुरुआत हो चुकी है। इस दिन विधि-विधान के साथ भक्त माता रानी की पूजा-अर्चना कर रहे हैं। नवरात्रि के दौरान मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा की जाती है। इस दौरान कई लोग अष्टमी के दिन कन्या पूजन करते हैं तो कुछ नवमी के दिन कन्याओं की पूजा करते हैं। कैसे और किस तरह से पूजा की जाती है ये तो आप जानते ही होंगे, लेकिन क्या आप जानते हैं कि किस रंग के कपड़े को धारण नहीं करना चाहिए। अगर आपको ये जानकारी नहीं है तो आइए बताते हैं कि किस रंग के कपड़े को पहननें से बचना चाहिए और कौन सा रंग पहनना चाहिए...

भूलकर भी न पहनें इस रंग के कपड़े

नवरात्रि के दिनों को काफी पवित्र माना जाता है। इसलिए काले रंग के वस्त्रों को धारण नहीं करना चाहिए। इस रंग को शास्त्रों में अशुभ माना गया है। खासतौर पर पूजा के दौरान तो काले रंग को धारण नहीं करना चाहिए। इस रंग को नकारात्मकता का भी प्रतीक माना जाता है। 

पहनें ऐसे कपड़े 

  1. पूजा करने के दौरान लाल, पीला, हरा, आसमानी और गुलाबी जैसे रंग के कपड़े पहननें चाहिए। इस तरह के रंगों के कपड़े पहनकर पूजा करने पर माता रानी की खास कृपा होती है।
  2. सूती कपड़े धारण करके पूजा करना बेहद शुभ माना जाता है। ये न केवल आरामदायक होते हैं बल्कि पूजा के दौरान शुभ भी मानें जाते हैं।
  3. आपको बता दें कि पूजा करने के लिए कभी भी किसी से मांगे हुए कपड़े नहीं पहननें चाहिए। काला और डार्क नीले रंग के कपड़ों को तो बिल्कुल भी नहीं पहनना चाहिए।
  4. पूजा करने के लिए हमेशा साफ-सुथरे कपड़ों को धारण करें। 
  5. पुरुषों को धूती-कुर्ता और महिलाओं को सूट या साड़ी पहनकर पूजा करनी चाहिए। 

Tags:    

Similar News