Chaitra Navratri 2023 Date: मार्च में इस दिन से शुरू हो रहे चैत्र नवरात्रि, जानें कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त
चैत्र नवरात्रि हिंदू नव वर्ष के पहले दिन से शुरू होती है। हिंदू नववर्ष के पहले दिन शुभ मुहूर्त में कलश स्थापित कर नौ दिनों तक मां दुर्गा की पूजा की जाती है।;
Chaitra Navratri 2023 Date: अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार 8 मार्च यानी होली के दिन से चैत्र का महीना शुरू होने जा रहा है। कृष्ण पक्ष के बाद शुक्ल पक्ष के महीने की प्रतिपदा तिथि से चैत्र नवरात्रि शुरू हो रही हैं। नवरात्रि के नौवें दिनों में मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा होती है। माता सिद्धिदात्री को मां दुर्गा का नौवां रूप माना जाता है। यह दिन नवरात्रि का आखिरी दिन होता है। कई लोग नवरात्रि की अष्टमी और नवमी तिथि पर कन्या पूजन होता है।
चैत्र नवरात्रि क्यों मनाई जाती है? (Why is Chaitra Navratri celebrated?)
हिंदू शास्त्रों के अनुसार, चैत्र नवरात्रि सबसे महत्वपूर्ण नवरात्रि है। जिसमें देवी शक्ति की पूजा की जाती है। साथ ही रामायण के अनुसार, भगवान राम ने चैत्र के महीने में देवी दुर्गा की पूजा की थी। और रावण को मारकर विजय प्राप्त की थी। इसी वजह से पूरे भारत में खासकर उत्तरी भारत में चैत्र नवरात्रि बड़ी धूमधाम से मनाई जाती है। सभी देवताओं के अनुरोध पर माता पार्वती ने अपने अंश से नौ रूपों को प्रकट किए थे। जिन नौ रूपों को सभी देवताओं ने अपने-अपने अस्त्र-शस्त्र देकर शक्ति प्रदान की थी। यह कार्य चैत्र मास की प्रतिपदा तिथि से प्रारंभ हुआ और नौ दिनों तक चला। तभी से चैत्र नवरात्रि की शुरुआत हुई। पंडित जी पवन शास्त्री के अनुसार, साल 2023 में चैत्र शुक्ल की प्रतिपदा तिथि 21 मार्च को रात 10 बजकर 52 मिनट से शुरू होगी और 22 मार्च को शाम 8 बजकर 20 मिनट पर होगी। नवरात्रि का पहला दिन 22 मार्च को मनाया जाएगा।
त्योहार का नाम | दिन | तारीख |
चैत्र नवरात्रि प्रथम | बुधवार | 22 मार्च 2023 |
चैत्र नवरात्रि द्वितीय | गुरूवार | 23 मार्च 2023 |
चैत्र नवरात्रि तृतीया | शुक्रवार | 24 मार्च 2023 |
चैत्र नवरात्रि चतुर्थी | शनिवार | 25 मार्च 2023 |
चैत्र नवरात्रि पंचमी | रविवार | 26 मार्च 2023 |
चैत्र नवरात्रि षष्ठी | सोमवार | 27 मार्च 2023 |
चैत्र नवरात्रि सप्तमी | मंगलवार | 28 मार्च 2023 |
चैत्र नवरात्रि अष्टमी | बुधवार | 29 मार्च 2023 |
चैत्र नवरात्रि गुरूवार नवमी | शुक्रवार | 30 मार्च 2023 |
चैत्र नवरात्रि दशमी | शनिवार | 31 मार्च 2023 |
चैत्र नवरात्रि 2023 की तारीख और समय (Chaitra Navratri 2023 Date & Time)
चैत्र नवरात्रि हिंदू नव वर्ष के पहले दिन से शुरू होती है। हिंदू नववर्ष के पहले दिन शुभ मुहूर्त में कलश स्थापित कर नौ दिनों तक मां दुर्गा की पूजा की जाती है। ऐसा माना जाता है कि हिंदू नववर्ष के पहले दिन देवी दुर्गा की पूजा करने से जीवन में दुखों का नाश होता है और साल भर सुख-समृद्धि घर परिवार में बनी रहती है। इस बार चैत्र नवरात्रि 22 मार्च 2023 से 30 मार्च 2023 तक रहेगी।
चैत्र नवरात्रि 2023 कलश स्थापना शुभ मुहूर्त - चैत्र नवरात्रि 2023 घटस्थापना का मुहूर्त (Chaitra Navratri 2023 Ghatasthapana Muhurat)
चैत्र शुक्ल प्रतिपदा तिथि शुरू - 21 मार्च 2023 को रात 10 बजकर 52 मिनट से
चैत्र शुक्ल प्रतिपदा तिथि समाप्त - 22 मार्च 2023 को रात 8 बजकर 20 मिनट तक
चैत्र नवरात्रि घटस्थापना मुहूर्त - 22 मार्च 2023 को सुबह 6 बजकर 29 मिनट से 7 बजकर 39 मिनट तक है। लगभग 40 मिनट तक का शुभ मुहूर्त है।