Chaitra Navratri 2023: इस बार पंचक में शुरू हो रहे चैत्र नवरात्रि, 10 दिन होगा मां दुर्गा का पूजन

चैत्र मास में आने वाली नवरात्रि को चैत्र नवरात्रि कहा जाता है। इस बार नवरात्रि की शुरुआत पंचक के दिनों में हो रही है।;

Update: 2023-02-28 11:06 GMT

Chaitra Navratri 2023: कहते हैं हिंदू धर्म में नवरात्रि का विशेष महत्व होता है। धार्मिक मान्यताओं के आधार पर साल में चार बार नवरात्रि आते हैं। चैत्र नवरात्रि का व्रत रखने से मां दुर्गा अपने भक्तों को विशेष आशीर्वाद देती हैं। उनके सभी दुख-दर्द दूर करती हैं। चैत्र मास में आने वाली नवरात्रि को चैत्र नवरात्रि कहा जाता है। इस बार नवरात्रि की शुरुआत पंचक के दिनों में हो रही है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जब चंद्रमा कुम्भ और मीन राशि में होता है तो उसे पंचक कहते हैं। पंचक के दौरान कोई भी धार्मिक और मांगलिक कार्य नहीं होता है।

पंचक में प्रारंभ हो रहे चैत्र नवरात्रि

हिंदू धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, नवरात्रि के दिन मां दुर्गा की कृपा से शुभ होते हैं। ऐसे में मां दुर्गा के इन दिनों में पंचक का कोई अशुभ प्रभाव नहीं पड़ेगा। पंडित जी दीपक चंद तिवारी जी ने बताया कि इस बार नवरात्रि में पंचक हैं लेकिन इसका कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। नवरात्रि के दिनों में मां दुर्गा की पूजा करने से मनुष्य के सभी काम पूरे हो जाते हैं। चैत्र नवरात्रि 22 मार्च से शुरू हो रहे हैं। जबकि पंचक 19 मार्च से शुरू होंगे और 23 मार्च तक रहेंगे। नवरात्रि पर पांच सितारों का अशुभ प्रभाव नहीं रहेगा। 30 मार्च तक नवरात्रि का पर्व मनाया जाएगा। हिंदू शास्त्रों में कहा गया है कि पंचक के दौरान जब घनिष्ठा नक्षत्र हो, तो उस समय घास, लकड़ी आदि जलाने वाली चीजें एकत्र नहीं करनी चाहिए, इससे आग लगने का भय रहता है। पंचक के दौरान दक्षिण दिशा में यात्रा नहीं करनी चाहिए। क्योंकि दक्षिण दिशा को यम की दिशा माना गया है। लेकिन मां दुर्गा की कृपा से कोई अशुभ प्रभाव नहीं पड़ेगा।

नवरात्रि में होती है देवी मां के इन 9 रूपों की पूजा

चैत्र नवरात्रि 2023

तारीख

चैत्र नवरात्रि के दिन

पूजा 

22 मार्च 2023

नवरात्रि का पहला दिन

मां शैलपुत्री पूजा, घटस्थापना

23 मार्च 2023

नवरात्रि का दूसरा दिन

मां ब्रह्मचारिणी की पूजा

24 मार्च 2023

नवरात्रि का तीसरा दिन

मां चंद्रघंटा पूजा

25 मार्च 2023

नवरात्रि का चौथा दिन

मां कुष्मांडा पूजा

26 मार्च 2023

नवरात्रि का पांचवा दिन

मां स्कंदमाता पूजा

27 मार्च 2023

नवरात्रि का छठा दिन

मां कात्यायनी पूजा

28 मार्च 2023

नवरात्रि का सातवां दिन

मां कालरात्रि पूजा

29 मार्च 2023

नवरात्रि का आठवां दिन

मां महागौरी पूजा

30 मार्च 2023

नवरात्रि का नवमी तिथि (नौंवी) 

मां सिद्धिदात्री पूजा और राम नवमी

पूरे 10 दिनों तक मनाई जाएगी नवरात्रि

इस बार चैत्र नवरात्रि का पर्व पूरे 10 दिनों का है। चैत्र नवरात्रि 22 मार्च से शुरू हो रही है। 30 मार्च को चैत्र नवरात्रि की नवमी तिथि है और इस दिन राम नवमी भी है। 31 मार्च को चैत्र नवरात्रि मनाई जाएगी। नवरात्रि के अंतिम और दसवें दिन मां अपराजिता की पूजा होती है।

Tags:    

Similar News