Chanakya Niti: मनुष्य को ये आदतें कभी आगे नहीं बढ़ने देती हैं, जानें लें आचार्य चाणक्य की ये बात
Chanakya Niti: चाणक्य नीति कहती है कि, मनुष्य को यदि जीवन में सफल होना है तो गंदी आदतों से दूर रहना चाहिए। तो आइए जानते हैं गंदी आदतों के बारे में...;
Chanakya Niti: चाणक्य नीति कहती है कि, मनुष्य को यदि जीवन में सफल होना है तो गंदी आदतों से दूर रहना चाहिए। तो आइए जानते हैं गंदी आदतों के बारे में...
ये भी पढ़ें: Jyotish Shastra: इन राशियों के लोग होते हैं बहुत ज्यादा चालाक, इन्हें समझना होता है बहुत मुश्किल
समय को खराब करने की आदत
चाणक्य नीति के अनुसार, जो व्यक्ति समय को खराब करता है और समय की कीमत नहीं जानता उसे जीवन में लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। आचार्य चाणक्य कहते हैं कि, समय किसी के लिए नहीं रुकता। इसीलिए जो समय एक बार गुजर जाता है, वह दोबारा लौटकर फिर नहीं आता है। सफलता के समय पर लिए गए उचित निर्णय का विशेष महत्व होता है। जो समय पर लाभ उठाने के लिए तैयार रहते हैं, वो अपने लक्ष्य को पूरा कर पाने में भी सक्ष्म होते हैं।
आलस्य
आलस्य मनुष्य का सबसे बड़ा शत्रु है। चाणक्य नीति के अनुसार, आलस्य एक ऐसा अवगुण है जो व्यक्ति को कभी सफलता प्राप्त नहीं होने देता है। आलस्य अपने जीवन में आने वाले अवसरों का लाभ उठाने से वंचित कर देता है। ऐसे लोगों को आगे चलकर परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
मेहनत से भागने वाले लोग
मेहनत से जी चुराने वाले लोगों के भाग्य में सफलता होती ही नहीं है। चाणक्य नीति के अनुसार, जीवन में सफलता ही आपको ऊँचाईयां प्राप्त करवाती है। इसीलिए अगर आपको सफलता प्राप्त करनी है तो परिश्रम यानी मेहनत से कभी नहीं घबराना चाहिए। जो लोग ऐसा करते हैं, उन्हें कभी जीवन में सफलता मिलती ही नहीं है। ऐसे लोगों को लक्ष्मी जी का आशीर्वाद भी नहीं मिलता है। परिश्रम के बिना सफलता संभव ही नहीं है। इस बात को अच्छे ढ़ंग से समझने का प्रयास करना चाहिए।
नशे की लत सफलता में बाधक
चाणक्य नीति के अनुसार, व्यक्ति को हर प्रकार के नशे से दूर रहना चाहिए। नशा करने से सेहत के साथ-साथ मावन मस्तिक पर भी बुरा प्रभाव पड़ता है। नशा करने वाले व्यक्ति कभी भी उन्नति नहीं कर पाते। ऐसे लोग अन्याय आदि का सहारा लेते हैं और नशे से दूर रहकर ही जीवन में बड़ी सफलता हासिल की जा सकती है। नशे की लत से प्रतिभा भी नष्ट हो जाती है और लक्ष्मी जी भी नाराज हो जाती हैं। तथा ऐसे लोगों का त्याग कर देती हैं।
(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें)