Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य नीति में बताई गई इन 3 बातों पर करेंगे अमल, पति-पत्नी का रिश्ता होगा मजबूत!

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य नीति शास्त्र में पति-पत्नी के रिश्ते को लेकर भी बताया गया है जिसके अनुसार अपने रिश्ते को मजबूत और खुशनुमा बनाया जा सकता है।;

Update: 2021-12-23 08:40 GMT

आचार्य चाणक्य ने अपने नीति शास्त्र में जीवन से संबंधित कई बातों का वर्णन किया है। जिनमें रिश्तों के बारे में भी काफी जानकारियां दी है। इनकी नीति को अगर कोई व्यक्ति अपने जीवन में अमल करता है तो उन्हें तरक्की करने से कोई नहीं रोक सकता है। ऐसे व्यक्ति का समाज में मान-सम्मान कभी कम नहीं हो सकता है। नीति शास्त्र में पति-पत्नी (Husband Wife Relations) के रिश्ते को लेकर भी बताया गया है जिसके अनुसार अपने रिश्ते को मजबूत और खुशनुमा बनाया जा सकता है।

पति-पत्नी के रिश्ते को बेहद पवित्र माना जाता है। ऐसे में अगर दोनों के बीच मन-मोटाव हो तो घर में दरिद्ररी और नकारात्मकता (Negativity) रहती है। ऐसे में दोनों के बीच दूरियां उत्पन्न होती हैं। यहां तक की रिश्ता खत्म (Relationship) होने की नौबत भी आ सकती है। इसलिए हर पति-पत्नी के लिए आचार्य चाणक्य की नीति को जान लेना बेहद जरूरी है। आइए आपको चाणक्य नीति के अनुसार सुखद दांपत्य जीवन के लिए ध्यान रखने वाली 3 बातों के बारे में बताते हैं...

सुखद दांपत्य जीवन के लिए ये बातें बेहद जरूरी

  1. खुशियां न होने दे कम- आचार्य चाणक्य कहते हैं कि आपको अपने जीवन में खुशियों को कभी कम नहीं होने देना चाहिए। पति-पत्नी को अच्छे या बुरे दोनों वक्त में एक दूसरे के साथ रहना चाहिए। एक दूसरे के सहयोग से हर कार्य में बराबरी की भागेदारी दें।
  2. प्यार के साथ सम्मान भी जरूरी- चाणक्य कहते हैं कि पति या पत्नी से प्यार करना ही काफी नहीं होता है, एक दूसरे का सम्मान करना भी जरूरी है। प्यार भले ही कम हो चलेगा, लेकिन अगर आप किसी के सम्मान को ठेस पहुंचाते हैं तो रिश्ते में दूरी होने की संभावना बढ़ जाती है।
  3. दूसरों के सामने कभी न कहें अपशब्द- चाणक्य नीति के अनुसार कभी भी अपने पति या पत्नी को दूसरे लोगों के सामने अपशब्द नहीं बोलना चाहिए। अगर आपके पार्टनर ने कोई भूल भी की है तो उन्हें अकेले में उसके लिए बोल सकते हैं। सबके सामने बुरा-भला या अपशब्दों का प्रयोग करने से न केवल आपकी इज्जत कम होती है बल्कि रिश्तों में दरार भी आ सकती है। इसलिए इस तरह की भूल आप मजाक में भी न करें।

Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें

Tags:    

Similar News