Chanakya Niti: किन चीजों में महिलाएं रहती हैं पुरुषों से बहुत आगे,जानें...

Chanakya Niti: चाणक्य नीति सबसे अधिक दार्शनिक और सत्यता को बताने वाली पुस्तक मानी जाती है। इसमें जिंदगी से जुड़ी सभी बातों को समझाया गया है। नीति शास्त्र में सफलता पाने के लिए सावधानियां बरतने का जिक्र है।;

Update: 2022-09-23 07:29 GMT

Chanakya Niti: चाणक्य नीति सबसे अधिक दार्शनिक और सत्यता को बताने वाली पुस्तक मानी जाती है। इसमें जिंदगी से जुड़ी सभी बातों को समझाया गया है। नीति शास्त्र में सफलता पाने के लिए सावधानियां बरतने का जिक्र है। चाणक्य नीति में महिलाओं और पुरुषों के संबंधों के साथ-साथ उनके गुणों के बारे में उल्लेख किया गया है। एक श्लोक के जरिए भी चाणक्य ने ऐसे तीन गुण बताए हैं, जिनसे महिलाएं पुरुषों से कई ज्यादा आगे रहती हैं।

स्त्रीणां द्विगुण आहारो लज्जा चापि चतुर्गुणा ।

साहसं षड्गुणं चैव कामश्चाष्टगुणः स्मृतः ॥

भूख

अर्थात आचार्य चाणक्य के इस श्लोक में सबसे पहली बात स्त्रियों की भूख को लेकर कही गई है। जिसका अर्थ है कि, स्त्रियों को पुरुषों की अपेक्षा दोगुनी भूख लगती है। महिलाओं को पुरुषों के मुकाबले ज्यादा ऊर्जा की जरुरत होती है। विज्ञान के नजरिए से देखें तो उन्हें ज्यादा कैलोरी की जरुरत होती है।

बुद्धिमान

पुरुषों के मुकाबले स्त्रियां ज्यादा तेज बुद्धि वाली होती हैं। इसीलिए उनमें हर कार्य एकाग्र मन से करने की क्षमता है। उनके अंदर पुरुषों के मुकाबले ज्यादा समझदारी होती है। यहीं वजह ही कि, मुश्किल समय को भी वे बुद्धिमानी से पार कर जाती हैं।

साहसी

नीतिशास्त्र में चाणक्य लिखते हैं कि, साहसं सर्व गुणं अर्थात महिलाओं के भीतर साहस की शक्ति पुरुषों की अपेक्षा छह गुना अधिक होती है। वे तनाव सहन करने के मामले में पुरुषों की अपेक्षा ज्यादा आगे होती हैं। वे विपरित परिस्थिति में भी पुरुषों की अपेक्षा अधिक डटकर खड़ी रहती हैं और साहस से सभी स्थितियों का मुकाबला करती हैं।

(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें)   

Tags:    

Similar News