Chankya Niti : जीवन में तरक्की पाने के लिए इन लोगों से बना लें दूरी, जानें आचार्य चाणक्य की ये महत्वपूर्ण बात

Chankya Niti : चाणक्य नीति के अनुसार, जो व्यक्ति बड़े लक्ष्य को लेकर आगे बढ़ता है तो उसे अपनी सोच और दिल भी बड़ा रखना चाहिए। अच्छे लोगों का साथ लक्ष्य को आसानी से प्राप्त करने में मदद करता है। वहीं जब आपके आसपास गलत और नकारात्मक विचारों वाले लोगों का जमाबड़ा हो जाता है तो लक्ष्य को पूरा करने में मुश्किलें आने लगती हैं।;

Update: 2022-05-15 04:03 GMT

Chankya Niti : चाणक्य नीति के अनुसार, जो व्यक्ति बड़े लक्ष्य को लेकर आगे बढ़ता है तो उसे अपनी सोच और दिल भी बड़ा रखना चाहिए। अच्छे लोगों का साथ लक्ष्य को आसानी से प्राप्त करने में मदद करता है। वहीं जब आपके आसपास गलत और नकारात्मक विचारों वाले लोगों का जमाबड़ा हो जाता है तो लक्ष्य को पूरा करने में मुश्किलें आने लगती हैं। किसी व्यक्ति को यदि जीवन में तरक्की करनी है तो हमेशा ऐसे लोगों से दूर रहना चाहिए। तो आइए जानते हैं आचार्य चाणक्य ने अपनी नीति में किन लोगों से दूर रहने के बारे में बताया है।

ये भी पढ़ें: Vrishabha Sankranti 2022: ग्रहों के राजा सूर्य और बुधदेव किन राशियों को कर सकते हैं धनवान, जानें...

आचार्य चाणक्य कहते हैं कि, मुर्ख शिष्य को उपदेश देना, चरित्रहीन स्त्री का पालन-पोषण करना, किसी दुखी व्यक्ति के साथ रहना इन सबसे हमेशा दुख की प्राप्ति ही होती है। इसीलिए इन परिस्थितियों से बचने का प्रयत्न करना चाहिए।

इस बारे में आचार्य चाणक्य ने अपनी पुस्तक चाणक्य नीति में इस विषय पर एक श्लोक के द्वारा बताया है। जिसमें चाणक्य का मानना है कि, सलाह उसी व्यक्ति को देनी चाहिए जो आपकी सलाह पर अमल करे। किसी ऐसे व्यक्ति को सलाह देने का कोई अर्थ नहीं है जो विषय की गंभीरता को ना समझे।

चाणक्य नीति के अनुसार, मदद करते समय व्यक्ति को सतर्क रहना चाहिए। उस व्यक्ति की कभी भी मदद नहीं करनी चाहिए जिसका आचरण और चरित्र उत्तम ना हो। ऐसे व्यक्ति की मदद करने से आप कभी भी परेशानियों में फंस सकते हैं।

आचार्य चाणक्य जी मानते हैं कि, हमेशा दुखी और निराश व्यक्ति नकारात्मक ऊर्जा से भरा रहता है। ऐसे व्यक्ति से हमेशा ही दूर रहना चाहिए। ऐसे व्यक्तियों की संगत आपको आगे बढ़ने से रोकती है और जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए सदैव सहीं लोगों के साथ अपनी मित्रता रखनी चाहिए। जो ऊर्जा, उत्साह और सकारात्मकता से भरे हुए हों।

(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें)  

Tags:    

Similar News