Chandra Grahan 2021: चंद्र ग्रहण डेट और जानें इस दौरान क्या करें, क्या ना करें

Chandra Grahan 2021: 19 नवंबर 2021 को चंद्र ग्रहण है और ये साल 2021 को आखिरी चंद्र ग्रहण होगा। वहीं ग्रहण काल के दौरान किसी भी प्रकार का शुभ कार्य वर्जित होता है और इस दौरान सभी कार्य बहुत सोच विचाार के बाद ही करने चाहिए। तो आइए जानते हैं चंद्र ग्रहण के दौरान क्या करना चाहिए और क्या नहीं करना चाहिए। जिससे हमारे जीवन में चल रही प्रत्येक प्रकार की बाधाएं समाप्त हो जाएं।;

Update: 2021-11-11 06:15 GMT

Chandra Grahan 2021: 19 नवंबर 2021 को चंद्र ग्रहण है और ये साल 2021 को आखिरी चंद्र ग्रहण होगा। वहीं ग्रहण काल के दौरान किसी भी प्रकार का शुभ कार्य वर्जित होता है और इस दौरान सभी कार्य बहुत सोच विचाार के बाद ही करने चाहिए। तो आइए जानते हैं चंद्र ग्रहण के दौरान क्या करना चाहिए और क्या नहीं करना चाहिए। जिससे हमारे जीवन में चल रही प्रत्येक प्रकार की बाधाएं समाप्त हो जाएं।

ये भी पढ़ें: Dev Uthani Ekadashi 2021: देवोत्थान एकादशी पर 'उठो देव, जागो देव 'गीत पढ़कर करें भगवान विष्णु को प्रसन्न, मिलेगा सुख-सौभाग्य का आशीर्वाद

चंद्र ग्रहण का समय

चंद्र ग्रहण डेट 

19 नवंबर 2021 को चंद्र ग्रहण लगने वाला है।

चंद्र ग्रहण का समय 

सुबह 11:34 बजे से शाम 05:33 बजे तक

चंद्र ग्रहण का प्रभाव

वहीं चंद्र ग्रहण भारत में आंशिक रुप से लगेगा। इसीलिए हमारे जीवन में इस चंद्र ग्रहण का प्रभाव नहीं देखने को मिलेगा।

चंद्र ग्रहण में क्या नहीं करना चाहिए

चंद्र ग्रहण के दौरान किसी भी प्रकार की फूल और पत्ती नहीं तोड़नी चाहिए। घर में किसी भी प्रकार का कोई शुभ कार्य ग्रहण के समय में नहीं करना चाहिए। इससे घर में अशुभता आती है।

वहीं ग्रहण काल के दौरान शयन नहीं करना चाहिए। जो व्यक्ति ग्रहण काल के दौरान सो जाते हैं, उन्हें बीमारी लगने की संभावना बढ़ जाती है।

चंद्र ग्रहण के दौरान क्या करें

चंद्र ग्रहण के दौरान सभी प्रकार के टोने और टोटके अपना प्रभाव निश्चित रुप से दिखाते हैं। और वहीं ग्रहण के दौरान राहु का प्रभाव अधिक मात्रा में रहता है, इसीलिए ग्रहण के बाद अपने घर से सभी प्रकार का कचरा निकाल कर किसी गड्ढे में डाल दें। क्योंकि कचरे को ही राहु कहा जाता है और वहीं झाड़ू को लक्ष्मी कहा जाता है। झाड़ू से आपके द्वारा कचरे को बुहारना यानि कि लक्ष्मी के द्वारा आप राहु को अपने घर से खदेड़ रहे है। अर्थात राहु के प्रभाव को घर से निकालना है। अत: ग्रहण के बाद घर में जितना भी कचरा है उसके ऊपर झाड़ू लगाकर उसे बाहर फेंक दें। ऐसा करने से आपके घर से निर्धनता मिट जाएगी।

वहीं आप ग्रहण से पहले काले और साबुत उड़द लेकर उनका छिड़कांव अपने घर में कर दें और ग्रहण काल समाप्त होने के बाद इस उड़द को किसी पानी में डाल दें। ऐसा करने से आपके घर में राहु का प्रभाव नहीं रहता है और घर में धन-धान्य हमेशा भरा रहता है।

(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें)

Tags:    

Similar News