Chandrayaan 3: आज बन रहे माता-पिता तो चंद्रमा के नाम पर रखें अपने बच्चे का नाम, भाग्य होगा उज्जवल

आज चंद्रयान 3 की चांद पर सफल लैंडिंग होने के बाद दुनिया में भारत का डंका बज जाएगा। हर कोई इस दिन को यादगार बनाना चाहते हैं। इसी सूची में वो लोग भी शामिल होंगे, जिनके घरों में आज बच्चे का जन्म हुआ है। आज हम इस रिपोर्ट में चंद्रमा और चंद्र अभियान से जुड़े नामों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे बच्चे की राशि के आधार पर रख सकते हैं।;

Update: 2023-08-23 09:17 GMT

Chandrayaan 3 unique baby names on moon: चंद्रयान 3 (Chandrayaan 3) आज यानी 23 अगस्त की शाम चंद्रमा पर उतरेगा। इसकी सफल लैंडिंग के बाद भारत दुनिया में इतिहास रच देगा। आज का दिन हर भारतीय के लिए विशेष है। ऐसे में अगर आप इस पल को हमेशा के लिए याद रखना चाहते हैं, तो अपने बेटे के नाम को चंद्रमा के नाम पर रख सकते हैं। यहां आपको चंद्रमा के पर्यायवाची बताए जा रहे हैं, जिन्हें आप अपने बच्चे की राशि के आधार पर रख सकते हैं। 

ये चंद्रमा के पर्यायवाची 

1- मयंक

मयंक चंद्रमा का दूसरा नाम है। इस नाम के रखने से आप बच्चा भी चांद की तरह व्यव्हार करेगा। वह अपने गुस्से पर काबू पा सकेगा और अपने मन को हमेशा शांत रखेगा। 

2- मृगांक

इसका मतलब चांद, उज्ज्वल और शानदार होता है। अगर आपके बच्चे की सिंह राशि है, तो आप उसका नाम मृगांक रख सकते हैं। यह नाम काफी यूनिक है। 

3- तमोहर

चंद्रमा के पर्यावाची तमोहर का मतलब है, जो अंधेरे को दूर करता है। यह नाम आपको बेहद कम सुनने को मिलता है। 

4- सोम

कुंभ राशि वालों को सोम नाम रखना अच्छा होता है। कहा जाता है कि सोम नाम के लोग कम बोलते हैं और ज्यादा सुनना पसंद करते हैं। ये जातक व्यवहारिक रूप से बेहद ईमानदार होते हैं और उन्हें लोगों से घुलना-मिलना काफी पसंद होता है। 

5- शशि 

शशि नाम भी काफी यूनिक है। इस नाम का अर्थ चंद्रमा, एक अप्सरा या एक आकाशीय देवी होता है। यह नाम लड़का-लड़की दोनों के लिए हो सकता है। 

6- चंद्रमा

आप चाहे तो अपने बेटे का नाम चंद्रमा भी रख सकते हैं। इस नाम का अर्थ चांद होता है। आपका बेटा हमेशा चांद की तरह चमकता रहेगा। 

7- हिमांशु

ज्योतिष शास्त्र में हिमांशु नाम को काफी अच्छा माना जाता है। हिमांशु नाम रखने से बच्चे में चंद्रमा के गुण समाहित हो जाते हैं। 

8- अभिमन्यु 

अभिमन्यू चंद्रमा के बेटे का नाम था। इसे नाम को आप अपने बेटे का नाम भी बना सकते हैं। इससे चंद्रमा की कृप्या हमेशा आपके बेटे पर बनी रहेगी। 

नोट - यह खबर केवल सामान्य जानकारी पर आधारित है। आप अपने बेटे का नाम चंद्रमा के नाम पर रखने से पहले किसी ज्योतिष या एक्सपर्ट की सलाह ले सकते हैं। 

ये भी पढें- Chandrayaan3 Landing: चंद्रयान-3 के लिए आज के दिन बेहद शुभ

Tags:    

Similar News