Santan Gopal Mantra: संतान प्राप्ति के लिए रोजाना करें इन मंत्रों का जाप, घर में गूंजेगी किलकारी
Santan Gopal Mantra: वर्तमान में चिकित्सकीय विज्ञान ने इतनी तरक्की कर ली है कि अगर कोई दंपति शारीरिक कमी के चलते संतान से वंचित है, तो वो विज्ञान की मदद से संतान सुख प्राप्त कर सकता है। बावजूद इसके कई दंपति ऐसे हैं, जो तमाम वैज्ञानिक उपाय करने के बावजूद भी निराश हैं। दरअसल, ज्योतिष शास्त्र कहता है कि इसके पीछे का एक दोष भी जिम्मेदार हो सकता है। पढ़िये कौन सा है वो दोष और कैसे इससे मुक्ति पाएं।;
Santan Gopal Mantra: हिंदू धर्म में पूजा-पाठ, ज्योतिष शास्त्र का विशेष स्थान माना जाता गया है। अगर आसान शब्दों में कहें तो हिंदू धर्म में ज्योतिष शास्त्र का विशेष महत्वपूर्ण होता है, क्योंकि ज्योतिष शास्त्र से व्यक्ति के भूत और भविष्य के बारे में पता लगाया जा सकता है। इस शास्त्र की मदद से विवाह और विवाह के उपरांत जीवन में होने वाली सभी तरह की घटनाओं के बारे में पता लगाया जा सकता है। सनातन धर्म में किसी भी जातक की शादी के पूर्व कुंडली मिलान करने का विधान होता है। इस विधान से विवाह के उपरांत वैवाहिक जीवन के बारे में भी पूरी जानकारी का पता किया जा सकता है।
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जिस जातक की कुंडली में भकूट दोष लगता है, तो ऐसे में दंपत्ति को संतान प्राप्ति में देरी होने लगती है। इसके साथ ही शारीरिक दोष की वजह से भी संतान प्राप्ति में देरी होती है। यही नहीं, कई अन्य कारणों से भी संतान प्राप्ति में देरी हो सकते हैं। कहा जाता है कि संतान प्राप्ति न होने पर पति और पत्नी के बीच अनबन की स्थिति बनने लगती है। इससे ससुराल के लोग वधु को ताना भी मारने लगते हैं। इन्हीं सब समस्याओं को दूर करने के लिए ज्योतिष शास्त्र में कुछ उपाय बताए गए हैं। शादी के बाद देरी से संतान प्राप्ति के ज्योतिष मंत्रों के बारे में जानते हैं।
ये भी पढ़ें- प्रेगनेंसी के दौरान करें भगवान गणेश के इन मंत्रों का जाप
संतान प्राप्ति के लिए रोजाना करें इन चार मंत्रों का जाप
अस्य गोपाल मंत्रस्य, नारद ऋषि:,
अनुष्टुप छंद:, कृष्णो देवता, म
म पुत्र कामनार्थ जपे विनियोग:।
ऊँ कृष्णाय विद्महे दामोदराय
धीमहि तन्नो विष्णु प्रचोदयात्।
देवकी सुत गोविंद वासुदेव जगत्पते।
देहि मे तनयं कृष्ण त्वामहं शरणं गत:।।
ऊं ऐं ह्रीं क्लीं चामुण्डायै विच्चै।
क्लीं ग्लौं क्लीं श्यामलांगाय नमः।
संतान प्राप्ति के लिए रोजाना करें ये चमत्कारी उपाय
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, गुरुवार का व्रत करने से संतान प्राप्ति के योग बनते हैं। इसके लिए जातक शुक्ल पक्ष में गुरुवार का व्रत की शुरुआत कर सकते हैं। इसके लिए लगातार 16 गुरुवार का व्रत करना होगा। इसके बाद आपको उद्यापन करें। ऐसी मान्यता है कि इस तरह से उपाय करने से संतान प्राप्ति शीघ्र ही दूर हो जाती है।
ये भी पढ़ें- Sawan 2023: कौन सी माला का क्या है महत्व, इसे पहनते समय किस बात का रखना चाहिए ध्यान
Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।