Chhath Puja 2021 : छठ पूजा में भूलकर भी ना करें ऐसा काम, जानें किन बातों का रखें ध्यान
Chhath Puja 2021 : छठ पर्व इस साल आठ नवंबर 2021 यानि कल से शुरु होने जा रहा है। वहीं छठ पूजा के दौरान भूलकर भी कुछ कार्य नहीं करने चाहिए। तो आइए जानते हैं छठ पूजा के दिन क्या नहीं करना चाहिए।;
Chhath Puja 2021: कार्तिक मास की शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि को छठ महापर्व मनाया जाता है। छठ पर्व इस साल आठ नवंबर 2021 यानि कल से शुरु होने जा रहा है। छठ पूजा की नहाय खाय के साथ शुरुआत होती है। जोकि अगले चार दिनों तक चलती है। इसमें भगवान सूर्यदेव की छोटी बहन छठ मैया की पूजा-पाठ और उपासना की जाती है। छठी मैया के बारे में मान्यता है कि ये बड़ी ही दुलारी और छोटी-छोटी बातों पर नाराज हो जाती हैं। इसी लिए छठ पूजा के दौरान आप लोगों को काफी ज्यादा बातों का ध्यान रखना पड़ सकता है और छठ पूजा के दौरान भूलकर भी कुछ कार्य नहीं करने चाहिए। तो आइए जानते हैं छठ पूजा के दिन क्या नहीं करना चाहिए।
ये भी पढ़ें: Jyotish Shastra : सूर्यास्त के बाद इन चीजों को दान करने से बचें, हो जाता है भारी नुकसान
- छठी मईया का प्रसाद बनाते समय पूरी पवित्रता का ध्यान रखें। हाथ-पैर धोकर प्रसाद तैयार करें। इस दौरान कभी भी पूरे चार दिन मांसाहार का सेवन ना करें। और साथ ही मदिरा का सेवन भी छठ पूजा के दौरान ना करें।
- अर्घ्य पर चढाए जाने वाले प्रसाद को तैयार करने वाले लोगों को तब तक कुछ नहीं खाना चाहिए जब तक कि प्रसाद तैयार ना हो जाए।
- छठी मईया के प्रसाद को पैर नहीं लगाना चाहिए। और सूर्य को अर्घ्य देते समय चांदी, स्टील, शीशा, प्लास्टिक आदि से बने बर्तन का प्रयोग या किसी भी लोटे या अन्य बर्तन का प्रयोग नहीं करना चाहिए।
- छठ मईया की मनौती को नहीं भूलना चाहिए। जो भी मनौती हो उसे समय पर पूरा कर लेना चाहिए।
- छठ का प्रसाद जहां बन रहा हो वहां पर भोजन नहीं करना चाहिए। इससे पूजा में अशुद्धि आती है।
- छठ का व्रत करने वाले व्रती को कभी भी बुरा-भला नहीं कहना चाहिए। ऐसा करने से जो आप छठ मईया की पूजा करते हैं उसका संपूर्ण लाभ आपको नहीं मिलता है।
- छठ पूजा के दौरान क्रोध तो बिलकुल भी ना करें। और किसी की बुराई बिलकुल भी ना तो करें और ना ही सुनें।
(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें)