Christmas 2021: क्रिसमस ट्री का इतिहास और जानें इसके बारे में ये बहुत महत्वपूर्ण बात

Christmas 2021: 25 दिसंबर को पूरी दुनिया बड़े ही धूमधाम के साथ क्रिसमस मनाती है। इस दिन ईसाई धर्म के लोग प्रभु यीशु का जन्मदिन मनाते हैं। इस पर्व को मनाने में क्रिसमस ट्री का खास महत्व है। लोग क्रिसमस ट्री को रंग बिरंगी वस्तुओं से सजाते हैं।;

Update: 2021-12-18 04:29 GMT

Christmas 2021: 25 दिसंबर को पूरी दुनिया बड़े ही धूमधाम के साथ क्रिसमस मनाती है। इस दिन ईसाई धर्म के लोग प्रभु यीशु का जन्मदिन मनाते हैं। इस पर्व को मनाने में क्रिसमस ट्री का खास महत्व है। लोग क्रिसमस ट्री को रंग बिरंगी वस्तुओं से सजाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं क्रिसमस पर्व में क्रिसमस ट्री का क्या महत्व होता है और इस पर्व में क्रिसमस ट्री को पहली बार कब शामिल किया गया था। तथा इस उत्सव को मनाने में इस पेड़ का क्या महत्व है। तो आइए जानते हैं क्रिसमस ट्री से जुड़ी कुछ खास बातों के बारे में...

ये भी पढ़ें: Margashirsha Purnima 2021: मार्गशीर्ष पूर्णिमा पर आज जरुर करें ये काम

सदाबहार क्रिसमस पेड़ सर्दियों के बीच जीवन का एक प्राचीन प्रतीक था। हालांकि इस पेड़ का सबसे पहले इस्तेमाल कब किया गया था इस बारे में किसी को भी कोई जानकारी नहीं है। परन्तु ऐसा माना जाता है कि लगभग एक हजार साल पहले उत्तरी यूरोप में इसकी शुरुआत हुई थी। ये माना जाता है कि शुरुआती क्रिसमस ट्री छतरियों में झूमर या रोशनी के हुक से उल्टा लटकाये जाते थे।

रोमन लोग सर्दियों में सदाबहार वृक्ष की शाखाओं को अपने घरों में सजाने के लिए इस्तेमाल किया करते थे। उत्तरी यूरोप ने सदाबहार पेड़ों को काटा और क्रिसमस के समय के दौरान उन्हें अपने घरों के अंदर बक्से में लगाया।

एक दूसरी मान्यता के अनुसार, जब ईसा मसीह का जन्म हुआ था तब बहुत ही तेज सर्दी थी और बर्फबारी के वजह से दुनियाभर के पेड़ों पर से पत्तियां गिर गईं थीं और इन पेड़ों ने नई हरी पत्तियों को जन्म दिया।

क्रिसमस ट्री का प्रतीकात्मक अर्थ

मूर्ति पूजक संस्कृति में क्रिसमस के पेड़ के सदाबहार हिस्से को जीवन , पुर्नजन्म और सहनशक्ति का प्रतीक माना जाता है। तथा यह सहनशक्ति का प्रतिनिधित्व करता है। जोकि सर्दियों के मौसम में जीने के लिए बहुत ही आवश्यक है। ये माना जाता है कि सर्दियों के मौसम में बुरी आत्माएं अपनी सबसे मजबूत स्थिति में होती हैं। इस दौरान इस पेड़ को उपयोग करने का अर्थ अंधेरे युक्त सबसे ठंडी स्थितियों को हल्का करना, सकारात्मकता को आमंत्रित करना और बुरी आत्माओं को दूर करना था।

क्रिसमस ट्री सजाने का कारण

क्रिसमस के पेड़ को सजाने की शुरुआत उस समय से हुई जब लोग सर्दी में उन पेड़ों को सजाने के लिए इस्तेमाल करते थे, जिन पेड़ों पर पत्ते नहीं होते थे। उनका मानना था कि जब इन पेड़ों से पत्तियां गिर जाती हैं तब पेड़ों की आत्मा उसे छोड़ देते है। इसीलिए लोगों ने क्रिसमस ट्री को गहनों के साथ सजाने और पवित्र आत्माओं को आकर्षित करने के लिए इसे सुन्दर दिखाने का फैसला किया। क्रिसमस ट्री इतना पवित्र है कि हर साल यूएस में क्रिसमस ट्री को काफी पवित्र माना जाता है। इसीलिए यूएस में हर साल 24 दिसंबर के दिन बहुत अधिक मात्रा में ये पेड़ बेचे जाते हैं।

Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।

Tags:    

Similar News