तांबे की अंगुठी पहनने के लाभ, आप भी जाने
ज्योतिष में नौ ग्रह बताए गए हैं। और सभी ग्रहों की अलग-अलग धातु होती है। नव ग्रहों का राजा सूर्य होता है। और तांबा सूर्य की धातु होती है। हिन्दू धर्म में सोना, चांदी और तांबा ये तीनों धातुएं पवित्र मानी गई हैं। इसलिए पूजा पाठ में इन धातुओं का प्रयोग सबसे ज्यादा होता है। इसके अलावा इन तीनों धातुओं की अंगुठी भी काफी लोग पहनते हैं। तो आइए आप भी जानें तांबे की अंगुठी पहनने के लाभ के बारे में जरुरी बातें।;
ज्योतिष में नौ ग्रह बताए गए हैं। और सभी ग्रहों की अलग-अलग धातु होती है। नव ग्रहों का राजा सूर्य होता है। और तांबा सूर्य की धातु होती है। हिन्दू धर्म में सोना, चांदी और तांबा ये तीनों धातुएं पवित्र मानी गई हैं। इसलिए पूजा पाठ में इन धातुओं का प्रयोग सबसे ज्यादा होता है। इसके अलावा इन तीनों धातुओं की अंगुठी भी काफी लोग पहनते हैं। तो आइए आप भी जानें तांबे की अंगुठी पहनने के लाभ के बारे में जरुरी बातें।
तांबे की अंगुठी पहनने से हमारे शरीर पर, हमारे कार्यों पर, हमारे बिजनेस पर और हमारी आर्थिक स्थिति पर व्यापक असर पड़ता है।
अगर आपकी कुंडली में सूर्यदोष है, और आप चाहते हैं कि आप के ऊपर सूर्य दोष का असर कम हो तो आपको तांबे की अंगुठी को अपनी अनामिका अंगुली में पहनना चाहिए। इससे आपकी कुंडली में सूर्य के दोष कम हो जाते हैं।
सूर्य के साथ ही तांबे की अंगुठी पहनने से मंगल के प्रभाव भी कम हो जाते हैं। अगर आपकी कुंडली में शुक्र का प्रभाव भी है। तो तांबे की अंगुठी पहनने से शुक्र के गलत प्रभाव भी कम हो जाते हैं।
तांबे की अंगुठी के प्रभाव से सूर्य का बल बढ़ता है। जिससे हम सूर्य देव की कृपा से घर-परिवार और समाज में मान-सम्मान मिलता है।
अगर आपको लगता है कि आपको समाज में हेय दृष्टि से देखा जा रहा है, और आपको लगता है कि आपको कही ना कही हानि हुई है तो तांबे की अंगुठी धारण करने से आप मान-सम्मान और आपकी इज्जत समाज में बढ़ जाएगी। तांबे की अंगुठी लगातार हमारे शरीर के संपर्क में रहती है तो इसके स्पर्श से इसके गुण शरीर को मिलते रहते हैं।
तांबे की अंगुठी पहनने से हमारे शरीर का खून साफ होता है। और खून की गर्मी को भी तांबा साफ कर देता है। जिस प्रकार तांबे के बर्तन में रखा पानी स्वास्थ्य को लाभ पहुंचाता है। ठीक उसी प्रकार तांबे की अंगुठी पहनने सवे भी हमें फायदा मिलता है। तांबे की अंगुठी पहनने से आपको पेट से जुड़ी बीमारियों में भी लाभ मिलता है। तांबे की अंगुठी त्वचा के संपर्क में रहती है तो इससे त्वचा की चमक भी बढ़ जाती है।
आयुर्वेद के अनुसार तांबे के बर्तनों का उपयोग करने से हमारे शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ जाती है। यह सभी लाभ हमें तांबे की अंगुठी पहनने से होते हैं।