31 दिसंबर तक इन 5 राशियों के लोगों को रहना होगा सावधान, इस उपाय से हो सकेगा बचाव

इस साल के दिसंबर महीने में ग्रहों में कई बदलाव हुए हैं, जिसका असर 12 राशियों पर अलग-अलग तरह से पड़ रहा है। ज्योतिष की मानें तो 31 दिसंबर तक कुछ राशि के लोगों को सतर्क रहने की जरुरत है।;

Update: 2021-12-27 12:48 GMT

इस साल के दिसंबर महीने (December Month Rashifal) में ग्रहों में कई बदलाव हुए हैं, जिसका असर 12 राशियों (Zodiac Sign) पर अलग-अलग तरह से पड़ रहा है। ज्योतिष (Jyotish) की मानें तो 31 दिसंबर तक कुछ राशि के लोगों को सतर्क रहने की जरुरत है। अपनी सेहत से लेकर कार्य क्षेत्र के मामले में की गई लापरवाही आपके लिए हानिकारक साबित हो सकती है। आज हम आपको 5 उन राशियों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनके लिए 31 दिसंबर तक अपना सावधान रहना बेहद जरूरी है, आइए आपको इनके बारे में बताते हैं...

वृष राशि

वृष राशि के जातकों 31 दिसंबर तक सावधान रहने की जरुरत है। जीवनसाथी का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। परिवार में आपसी मतभेद हो सकता है। नौकरीपेशा लोगों को बड़ी जिम्मेदारियां मिल सकती है। संतान आपको दुख देने का कारण बन सकता है। दोस्तों के सहयोग से आपका आत्मविश्वास बढ़ा रहेगा। धन खर्च सोच समझकर करें। किसी से लेन-देन करने से बचें।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों को भी 31 दिसंबर तक सर्तक रहने की जरूरत है। आपको किसी भी कार्य को शांति नहीं मिलेगी, आपका मन अशांत रहेगा। वाहन सुख में कमी हो सकती है। संतानों की सेहत का ख्याल रखें। जीवनसाथी से छोटी-छोटी बातों पर न लड़ें।

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों को बातचीत में संतुलन बनाए रखने की जरूरत है। 31 दिसंबर तक किसी भी तरह की ढील न करें। अपनी और अपने परिवार की सेहत का ख्याल रखें। किसी भी कार्य को जल्दबाजी में खत्म करने की कोशिश न करें। आपको तरक्की हासिल करने के लिए परिश्रम अधिक करना पड़ेगा।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के जातक 31 दिसंबर तक अपने गुस्से को काबू रखें। धैर्यशीलता खोने पर आपका ही नुकसान होगा। परिवार में बिना वजह झगड़े हो सकते हैं। अपनी सेहत का ध्यान रखें। छात्र मन लगाकर पढ़ाई करेंगे, तो सफलता जरूर मिलेगी।

धनु राशि

धनु राशि के जातकों की धैर्यशीलता में कमी रहेगी। 31 दिसंबर तक आपका मन अशांत रहेगा। आपके खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है। परिवार में कोई बीमार हो सकता है, ऐसे में चिकित्सीय खर्च बढ़ने की संभावना है।

कष्टों से मुक्ति के लिए रोजाना अपनाएं ये उपाय

अगर आप चाहते हैं कि आपके जीवन से सभी कष्ट, समस्याएं दूर हो जाएं तो रोजाना हनुमान जी का पाठ करें। इससे आपको अपने जीवन में खुद फर्क नजर आने लगेगा। सेहत से लेकर धन संबंधित सभी समस्याएं दूर हो सकेगी।

Disclaimer: इसमें दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इसकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।

Tags:    

Similar News