deepawali 2020: दिवाली की रात सोने से पहले करें ये काम, साल भर नहीं होगी धन की कमी
deepawali 2020: हिन्दू पर्वों में सबसे अधिक महत्व दिवाली का होता है। इस दिन लक्ष्मी जी की पूजा की जाती है। ताकि अगली दिवाली तक लक्ष्मी जी की कृपा बरसती रहें।;
deepawali 2020: हिन्दू पर्वों में सबसे अधिक महत्व दिवाली का होता है। इस दिन लक्ष्मी जी की पूजा की जाती है। ताकि अगली दिवाली तक लक्ष्मी जी की कृपा बरसती रहें। लेकिन मां लक्ष्मी की पूजा के लिए शुभ मुहूर्त और्र सही विधि-विधान का होना जरुरी है। शास्त्रों में बताए गए टोने-टोटके और उपायों से भी लक्ष्मी की प्रसन्नता प्राप्त की जा सकती है। तो आइए आप भी जानें ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कुछ ऐसे ही उपायों के बारे में जिनके करने से आपको वर्ष पर्यन्त धन की कमी नहीं रहेगी। और इन उपायों को सभी राशियों के लोग कर सकते हैं। इसमें से कोई भी एक उपाय करने से सुख, संपत्ति आती है और दरिद्रता का नाश होता है।
1. दिवाली पर लक्ष्मी पूजन के बाद घर के सभी कमरों में शंख और घंटी बजाना चाहिए। इससे घर की नाकारत्क ऊर्जा और दरिद्रता घर से बाहर चली जाती है। मां लक्ष्मी घर में आती है।
2. दिवाली पर तेल का दीपक जलाएं। और दीपक में एक लोंग डालकर हनुमान जी की आरती करें। किसी हनुमान मंदिर जाकर एक ऐसा दीपक भी लगा सकते हैं।
3. दिवाली की रात किसी शिव मंदिर जाएं और वहां शिवलिंग पर अक्षत यानि चावल चढाएं। ध्यान रखें कि सभी चावल पूर्ण होने चाहिए। खंडित चावल शिवलिंग पर नहीं चढ़ाना चाहिए।
4.दीपावली पर मां लक्ष्मी के पूजन में पीली कौड़ियां भी रखनी चाहिए। ये कौड़यां पूजन में रखने से महालक्ष्मी बहुत ही जल्दी प्रसन्न होती हैं। इससे आपकी धन संबंधी सभी परेशानियां शीघ्र ही दूर हो जाएंगी।
5. दीपावली के दिन झाड़ू अवश्य खरीदना चाहिए। इस दिन पूरे घर की सफाई नई झाड़ू से करें। जब झाड़ू का काम ना हो तो उसे छिपाकर रख देना चाहिए।
6. दीपावली के दिन अमावस्या तिथि होती है तो इस दिन पीपल के वृक्ष को जल अर्पित अवश्य करना चाहिए। ऐसा करने पर शनि के दोष और कालसर्प दोष समाप्त हो जाते हैं।
7. दीपावली की रात लक्ष्मी जी की पूजा करते समय एक थोड़ा बड़ा सा घी का दीपक जलाएं। जिसमें नौ बत्तियां लगाई जा सकें। सभी नौ बत्तियां जलाएं और मां लक्ष्मी जी की पूजा करें।
8. दीपावली के दिन यदि संभव हो तो किसी किन्नर से कोई सिक्का मांग लें और उसे अपने घर की तिजोरी या अपने पर्स में रख दें। बरकत बनी रहेगी।
9. दीपावली की रात सोने से पहले किसी चौराहे पर तेल का दीया जलाएं। और घर लौटकर आ जाएं। ध्यान रखें कि आप पीछे पलटकर ना देखें।
10. महालक्ष्मी के महामंत्र का कमलगट्टे की माला से एक माला जाप करें।