Dev Diwali 2022 : देव दिवाली पर बन रहे कौन से शुभ-अशुभ योग, एक क्लिक में देखें पूरी डिटेल

Dev Diwali 2022 : देव दिवाली का पर्व 07 नवंबर को मनाया जाएगा। वहीं 08 नवबंर 2022 को भी पूर्णिमा तिथि का योग बन रहा है, लेकिन इस दिन चंद्र ग्रहण लगने के कारण देव दिवाली नहीं मनायी जाएगी। देव दिवाली 07 नवंबर 2022 के दिन ही मनायी जाएगी। वहीं इसी दिन कार्तिक स्नान का समापन हो जाएगा और देव दिवाली के दिन सत्य व्रत, कार्तिक पूर्णिमा व्रत, पूर्णिमा व्रत के अलावा गुरू नानक जयंती भी मनायी जाएगी।;

Update: 2022-11-03 08:11 GMT

Dev Diwali 2022 : देव दिवाली का पर्व 07 नवंबर को मनाया जाएगा। वहीं 08 नवबंर 2022 को भी पूर्णिमा तिथि का योग बन रहा है, लेकिन इस दिन चंद्र ग्रहण लगने के कारण देव दिवाली नहीं मनायी जाएगी। देव दिवाली 07 नवंबर 2022 के दिन ही मनायी जाएगी। वहीं इसी दिन कार्तिक स्नान का समापन हो जाएगा और देव दिवाली के दिन सत्य व्रत, कार्तिक पूर्णिमा व्रत, पूर्णिमा व्रत के अलावा गुरू नानक जयंती भी मनायी जाएगी। वहीं देव दिवाली के दिन कई शुभ-अशुभ मुहूर्त का योग बन रहा है। जिसके लिए पंचांग देखने की जरुरत होती है। क्योंकि अशुभ मुहूर्त में किया गया स्नान-दान या पूजा-अनुष्ठान आपके लिए परेशानियां खड़ी कर सकता है, इसीलिए पूजा-पाठ और स्नान-दान के लिए शुभ मुहूर्त का विकल्प ही चुनना चाहिए। तो आइए जानते हैं देव दिवाली के पंचांग के बार में, इस दिन कौन-कौन से शुभ और अशुभ योग बन रहे हैं।


देव दिवाली 2022 कैलेंडर

देव दिवाली व्रत तिथि 

07 नवंबर, 2022, दिन सोमवार

नक्षत्र 

अश्विनी, भरणी

योग 

सिद्धि, व्यातीपात

करण

वणिज, विष्टि, बव

वार 

सोमवार

व्रत त्योहार

 कार्तिक स्नान समापन, सत्य व्रत, पूर्णिमा व्रत, कार्तिक पूर्णिमा व्रत, गुरू नानक जयंती

शुभ काल

अभिजीत मुहूर्त 

11:48 AM से 12:32 PM

अमृत काल

05:15 PM से 06:53 PM

ब्रह्म मुहूर्त 

05:03 AM से 05:51 AM

विजय मुहूर्त

01:54 PM से 02:34 PM

गोधूलि मुहूर्त

 05:32 PM से 06:58 PM

सायाह्न संध्या मुहूर्त 

05:13 PM से 06:31 PM

निशिता मुहूर्त 

11:16 PM से 12:08 AM, 08 नवंबर

अशुभ काल

राहूकाल

 08:02 AM से 09:24 AM

यम गण्ड 

10:47 AM से 12:10 PM

कुलिक 

01:33 PM से 02:56 PM

दुर्मुहूर्त 

12:32 PM से 01:16 PM, 02:44 PM से 03:29 PM

वर्ज्यम् 

10:38 AM से 12:18 PM

सूर्य और चंद्र की राशि

चंद्र राशि

 मेष राशि

सूर्य राशि

 तुला राशि

चन्द्र मास

अमांत 

कार्तिक

पूर्णिमांत 

कार्तिक

शक संवत (राष्ट्रीय कलैण्डर) कार्तिक 

वैदिक ऋतु

 शरद

द्रिक ऋतु 

हेमंत

(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।)

Tags:    

Similar News