Dev Uthani Ekadashi 2022 : देवउठनी एकादशी पर जरुर करें ये काम, वरना...

Dev Uthani Ekadashi 2022 : अब कुछ ही दिनों में देवउठनी एकादशी आने वाली है। वहीं देवउठनी एकादशी को तुलसी विवाह के रूप में भी मनाया जाता है। वहीं बहुत से लोग इस दिन को देवोत्थान एकादशी के नाम से भी पुकारते हैं। ऐसा माना जाता है कि, देवउठनी एकादशी जब हो जाती है, तो उसके उपरांत ही जो भी मांगलिक कार्य होते हैं, जैसे शादी-विवाह आदि प्रारंभ हो जाते हैं।;

Update: 2022-10-28 05:54 GMT

Dev Uthani Ekadashi 2022 : अब कुछ ही दिनों में देवउठनी एकादशी आने वाली है। वहीं देवउठनी एकादशी को तुलसी विवाह के रूप में भी मनाया जाता है। वहीं बहुत से लोग इस दिन को देवोत्थान एकादशी के नाम से भी पुकारते हैं। ऐसा माना जाता है कि, देवउठनी एकादशी जब हो जाती है, तो उसके उपरांत ही जो भी मांगलिक कार्य होते हैं, जैसे शादी-विवाह आदि प्रारंभ हो जाते हैं। वहीं देवउठनी एकादशी के दिन ही पूरे विधि विधान के साथ तुलसी माता की शालिग्राम जी के साथ शादी करायी जाती है। इस दिन हिन्दू सनातन धर्म में बहुत सारे लोग तुलसी ऐसे ही करते हैं, जैसे कि, अपनी बेटियों का विवाह किया जाता है और उसी तरह से किसी पंडित और आचार्य आदि को तुलसी जी के साथ दान-दहेज आदि की वस्तुएं देते हैं।


वहीं बहुत सी महिलाएं भी इस दिन घर पर ही सरल तरीके से देवउठनी एकादशी का पर्व मनाती हैं और अपने घर में जो भी शालिग्राम जी और तुलसी माता हैं, उनके साथ उनकी पूरे विधि-विधान से पूजा-अर्चना करती हैं। इस दिन भगवान को खीर-पुड़ी का भोग लगाया जाता है। तथा तुलसी माता का श्रृंगार करती है और उन्हें ओढ़नी आदि चढ़ाती हैं, तथा इस प्रकार से तुलसी जी का विवाह संपन्न करती हैं।


ऐसा कहा जाता है कि, विष्णु भगवान चार महीनों की निंद्रा के बाद देवउठनी एकादशी के दिन ही सोकर जगते हैं और इसी उपलक्ष में देवउठनी एकादशी को मनाया जाता है। वहीं इस बार देवउठनी एकादशी का पर्व 04 नवंबर 2022 को मनाया जाएगा।


वहीं एकादशी तिथि 03 नवंबर 2022 शाम को 07:30 बजे से शुरू होगी और 04 नवंबर 2022 को उदयातिथि के अनुसार ही देवउठनी एकादशी का पर्व मनाया जाएगा और तुलसी विवाह भी 04 नवंबर 2022 को संपन्न किया जाएगा। क्योंकि 04 नवंबर 2022 को शाम 06:08 बजे तक एकादशी तिथि रहेगी। इसीलिए उदयातिथि के अनुसार ही जो भी महिलाएं एकादशी का व्रत करती हैं, वो 04 नवंबर 2022 को ही देवउठनी एकादशी का व्रत करेंगी और साथ ही सभी प्रकार के पूजा-पाठ, अनुष्ठान और तुलसी विवाह आदि 04 नवंबर 2022 को ही संपन्न कराएंगी।


देवउठनी एकादशी शुभ मुहूर्त 2022

देवउठनी एकादशी व्रत तिथि 

उदयातिथि के अनुसार, देवउठनी एकादशी 04 नवंबर 2022 को मनायी जाएगी।

एकादशी तिथि प्रारंभ

 03 नवंबर 2022, शाम 07:30 बजे

एकादशी तिथि समापन 

04 नवंबर 2022, शाम 06:08 बजे

(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।) 

Tags:    

Similar News