devuthani ekadashi 2020: देवउठनी एकादशी पर भक्तों को इन चीजों से मिलती है भगवान विष्णु की कृपा
devuthani ekadashi 2020: देवोत्थान अथवा देव उठनी एकादशी का दिन बहुत ही खास होता है। इस दिन भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी का विधिवत पूजन किया जाता है। हिन्दू धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन तुलसी जी का भगवान विष्णु की प्रतिमा अथवा तस्वीर या शालिग्राम जी के साथ विवाह भी कराया जाता है।;
devuthani ekadashi 2020: देवोत्थान अथवा देव उठनी एकादशी का दिन बहुत ही खास होता है। इस दिन भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी का विधिवत पूजन किया जाता है। हिन्दू धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन तुलसी जी का भगवान विष्णु की प्रतिमा अथवा तस्वीर या शालिग्राम जी के साथ विवाह भी कराया जाता है। शास्त्रों के अनुसार देव उठनी एकादशी के दिन भगवान विष्णु चार महीने के योगनिन्द्रा के बाद नींद से जागते हैं। एकादशी का व्रत बहुत ही महत्वपूर्ण होता है। और इस दिन भगवान विष्णु का विधिवत पूजन करने से व्यक्ति के सभी संचित पापों का नाश होता है। देव उठनी एकादशी के दिन जब हम भगवान विष्णु का विधि विधान के साथ पूजन करते हैं तो कुछ चीजें ऐसी होती हैं जिनका हम पूजन के समय इस्तेमाल करते हैं तो हमारी धर्म से संबंधित सभी समस्याएं दूर होती हैं। और हमारे घर में धन-धान्य की वृद्धि होती है। और साथ ही साथ सभी मनोकामनाएं भी पूरी होती हैं। तो आइए जानते हैं उन चीजों के बारे में।
Also Read: Devoutni Gyaras 2020: जानिए भगवान विष्णु ने किसलिए किया था वृंदा का सतीत्व भंग
देव उठनी एकादशी के दिन पूजा में इस्तेमाल की जाने वाली चीजें
1. पंचामृत
पुराणों और शास्त्रों के अनुसार भगवान विष्णु के पूजन में पंचामृत का होना अनिवार्य होता है। बिना पंचामृत के बगैर भगवान विष्णु का पूजन नहीं किया जाता है। इसलिए एकादशी के दिन भगवान विष्णु को दूध, दही, शक्कर और घी आदि से बने पंचामृत का भोग जरुर लगाएं।
2. दूध
भगवान विष्णु को एकादशी के दिन दूध का भोग जरुर लगाना चाहिए। खासतौर पर अगर आपकी कुंडली में चंद्रमा की स्थिति खराब चल रही है तो आप उस स्थिति को सुधारना चाहते हैं तो एकादशी के दिन भगवान विष्णु को दूध का भोग जरुर लगाएं। क्योंकि दूध को धर्म के दृष्टिकोण से सात्विक माना जाता है।
Also Read: Devuthni Ekadshi 2020: जानिए मां लक्ष्मी ने भगवान विष्णु को अल्प निन्द्रा के लिए कैसे मनाया
3. गन्ना
एकादशी के दिन तुलसी विवाह में गन्ने का मंडप बनाकरके पूजन किया जाता है। और भगवान विष्णु को भोग में भी गन्ना अर्पित करने का विधान बताया जाता है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन भगवान विष्णु को गन्ना अर्पित करने से हमेशा घर में सुख और शांति बनी रहती है।
4. केला
शास्त्रों के अनुसार ऐसा माना जाता है कि भगवान विष्णु को केला बहुत प्रिय है। इसलिए भगवान जब चार महीने के बाद जागते हैं तो उन्हें केला भोग के रूप में चढ़ाया जाता है। और ऐसी मान्यता है कि भगवान को केला अर्पित करने से घर में धन की वृद्धि होती है। तो देवोत्थान एकादशी के दिन भगवान विष्णु को भोग में केला अर्पित जरुर करिये।
5. जल सिंघाड़ा
एकादशी के दिन जल सिंघाड़ा बहुत ही शुभ माना जाता है। क्योंकि यह मां लक्ष्मी का बहुत ही प्रिय फल होता है। एकादशी के दिन जल सिंघाड़ा भोग में अर्पित करने से जहां एक ओर भगवान विष्णु भी प्रसन्न होते हैं वहीं दूसरी ओर माता लक्ष्मी भी प्रसन्न होती है। और धन की वर्षा करती हैं। और आपके घर और परिवार पर सदैव कृपा बनाए रखती हैं। तो एकादशी के दिन आप भगवान के भोग में जल सिंघाड़ा का प्रयोग जरुर करें।
6. तिल
एकादशी के दिन भगवान को तिल का भोग लगाने से सभी प्रकार के पापों से मुक्ति मिलती है। इस दिन तिल के दान का भी विशेष महत्व होता है। शास्त्रों के अनुसार ऐसा माना जाता है कि जो भी भक्त एकादशी के दिन तिल का दान करते हैं वे कभी भी नरक के दर्शन नहीं करते हैं। तो ये वही सब चीजें हैं जिनका आपको एकादशी के दिन भगवान विष्णु के पूजन में प्रयोग अवश्य करना चाहिए।