Devuthni Ekadshi 2020: देवउठनी एकादशी के दिन करें ये काम, जीवन भर नहीं होगी धन की कमी

Devuthni Ekadshi 2020: हिन्दू धर्म में कार्तिक मास की देव उठनी एकादशी बहुत ही महत्व रखती है। इस दिन भगवान विष्णु नींद से जागते हैं इसलिए इसे देव उठनी एकादशी कहते हैं।;

Update: 2020-11-22 08:14 GMT

Devuthni Ekadshi 2020: हिन्दू धर्म में कार्तिक मास की देव उठनी एकादशी बहुत ही महत्व रखती है। इस दिन भगवान विष्णु नींद से जागते हैं इसलिए इसे देव उठनी एकादशी कहते हैं। हिन्दू धर्म में कार्तिक एकादशी के दिन तुलसी विवाह किया जाता है। और हिन्दू धर्म में इस दिन से ही मांगलिक कार्यों की शुरूआत हो जाती है। वहीं लोग इस दिन भगवान विष्णु को प्रसन्न करने के लिए कई उपाय भी करते हैं। कहा जाता है कि श्रीहरि को प्रसन्न कर उनसे इच्छापूर्ति की कामना करते हैं। इसलिए यदि आप भी चाहते हैं कि भगवान विष्णु आपकी भी मनोकामनाएं पूरी करें तो इस देव उठनी एकादशी के दिन आप कुछ विशेष और खास उपाय कर सकते हैं। तो आइए आप भी जानें ऐसे ही उपाय के बारे में।


देव उठनी एकादशी पर आप भगवान विष्णु का केसर मिश्रित दूध से अभिषेक करें। इससे भगवान विष्णु प्रसन्न होते हैं। और भगवान आपकी मांगी गई हर इच्छा पूरी करते है। एकादशी के दिन सुबह जल्दी उठकर नदी में स्नान करें। इससे आपके जीवन में आपको समस्त सुख प्राप्त होंगे। और स्नान करने के बाद गायत्री मंत्र का जाप करें। ऐसा करने से आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा।


धन वृद्धि के लिए आप एकादशी के दिन विष्णु मंदिर में श्वेत मिठाई अथवा खीर का भोग लगाएं। और भोग में तुलसी के पत्ते जरुर डालें। इससे भगवान विष्णु जल्दी ही प्रसन्न होंगे।

Also Read: Tulsi puja 2020: जानिए किन स्त्रियों को नहीं करनी चाहिए तुलसी पूजा

एकादशी के दिन विष्णु मंदिर में एक नारियल और थोड़े बादाम चढ़ाएं। इस उपाय को करने से आपके अटके हुए काम बन जाएंगे।


कार्तिक शुक्ल एकादशी के दिन आप पीले रंग के कपड़े, पीले फल व पीला अनाज भगवान विष्णु को अर्पण करें। इसके बाद ये सभी वस्तुएं आप गरीबों और जरुरमंदों में बांट दें। ऐसा करने से भगवान विष्णु की कृपा आप पर बनी रहेगी।


Also Read: Devuthni Ekadshi 2020: इस दिन से शुरू होगा देवोत्थान एकादशी का व्रत, ऐसे करें भगवान विष्णु की पूजा

देव उठनी एकादशी के दिन तुलसी के पौधे के सामने गाय के शुद्ध घी का दीपक जलाएं। और भगवान विष्णु का ध्यान करके व 'ओम भगवते वासुदेवाय नम:' मंत्र का जाप करते हुए तुलसी के पौधे की 11 परिक्रमा करें। इस उपाय से आपके घर में सुख और शांति बनी रहती है। और किसी भी प्रकार का कोई संकट नहीं आता है।


एकादशी के दिन दक्षिणावृति शंख में जल भर भगवान श्रीहरि विष्णु और उनके अवतारों का अभिषेक करें। इस उपाय से भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी दोनों ही प्रसन्न होते हैं। और आपको धन वृद्धि का आशीर्वाद भी देते हैं। 

Tags:    

Similar News