Dhanteras 2020 : जानिए धनतेरस पर क्या खरीदें और क्या न खरीदें
Dhanteras 2020 : धनतेरस (Dhanteras) के दिन भगवान धनवंतरी की पूजा (Lord Dhanvantari Puja) की जाती है। इसके साथ ही इस दिन नई चीजें खरीदना भी बहुत शुभ माना जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि धनतेरस पर आपको क्या खरीदना चाहिए और क्या नहीं खरीदना चाहिए।;
Dhanteras 2020 : धनतेरस का त्योहार 13 नवंबर 2020 (Dhanteras Festival 13 November 2020)को मनाया जाएगा। इस दिन जो भी नया समान घर में लाया जाता है उससे धन संपत्ति में तेरह गुना वृद्धि होती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि धनतेरस (Dhanteras) पर किन चीजों को खरीदना शुभ माना जाता है और किन चीजों को खरीदना अशुभ माना जाता है। अगर नहीं तो आज हम आपको इसके बारे में बताएंगे तो चलिए जानते हैं कि धनतेरस पर क्या खरीदें और क्या न खरीदें।
धनतेरस पर क्या खरीदें (Dhanteras Par Kya Kharide)
धनतेरस के दिन बर्तन,सोना,चांदी के सामान तथा झाडू आदि खरीदना बहुत ही शुभ माना जाता है। धनतेरस के दिन धातु का खरीदने को बहुत महत्व दिया जाता है। लेकिन शुद्ध चांदी,सोना,तांबा,कांसा,पीतल आदि ही खरीदना शुभ और अच्छा माना जाता है। इन चीजों के खरीदने से किस्मत बदल जाती है और माता लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है। साथ ही घर में धातु की खरीददारी करने से घर में आरोग्य ,सौभाग्य और स्वास्थय लाभ भी होता है।
इसके साथ ही इस दिन झाडू खरीदने का भी एक अलग ही महत्व है। झाडू खरीदने के पीछे का कारण यह है कि झाडू को देवी लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है। नई झाडू लाने से घर से नकारात्मक ऊर्जा बाहर चली जाती है और घर में मां लक्ष्मी का प्रवेश होता है। इस दिन यह सभी चीजें खरीदने से धन में तेरह गुना वृद्धि होती है।
धनतेरस पर क्या न खरीदें (Dhanteras Par Kya Na Kharide)
धनतेरस के दिन लोहा खरीदना अच्छा नहीं माना जाता। इससे घर में राहु का वास होता है। इस दिन शीशा खरीदना भी शुभ नहीं माना जाता है। शीशे का संबंध भी राहु से माना जाता है। इसलिए धनतेरस पर आपको शीशा खरीदने से भी बचना चाहिए। एल्युमीनियम के बर्तन खरीदना भी इस दिन अशुभ माना जाता है। क्योंकि पूजा पाठ में एल्युमीनियम के बर्तनों का प्रयोग भी अशुभ माना जाता है। धनतेरस के दिन आपको नुकीली चीजें भी नहीं खरीदनी चाहिए।ऐसी चीजें खरीदने से आपको भविष्य में हानि हो सकती है।