Dhanteras 2020 Date And Time : जानिए धरनतेरस पर झाडू खरदीना क्यों माना जाता है शुभ
Dhanteras 2020 Date And Time : धनतेरस पर भगवान धनवंतरी (Lord Dhanvantri) के साथ ही माता लक्ष्मी और कुबरे की पूजा (Goddess Laxmi And Puja)की जाती है और साथ ही इस दिन नई झाडू भी खरीदी जाती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि धनतेरस पर नई झाडू खरदीना क्यों माना जाता है शुभ आइए जानते हैं...;
Dhanteras 2020 Date And Time : धरतेरस का पर्व 13 नवंबर 2020 (Dhanteras Festival 13 November 2020) को मनाया जाएगा। इस दिन नई वस्तुएं खरीदना शुभ माना जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि धनतेरस (Dhanteras) पर झाडू क्यों खरीदी जाती है। क्या है इसके पीछे की मान्यता तो चलिए जानते हैं धनतेरस पर झाडू खरीदना क्यों माना जाता है शुभ।
धनतेरस पर क्यों खरीदी जाती है झाडू (Dhanteras Per Kyu Kharidi Jati Hai Jhadu)
धनतेरस पर झाडू खरीदना बहुत ही शुभ माना जाता है। इस दिन हर व्यक्ति कुछ खरीदे चाहे न खरीदे लेकिन झाडू अवश्य ही खरीदता है। वैसे तो झाडू तीन प्रकार की होती हैं। कुश की झाडू यह पूजा स्थल को साफ करने और तंत्र शक्तियों के काम में आती हैं। दूसरी झाडू है मोरपंख की झाडू इस झाडू का उपयोग मंदिरों में, देवताओं के बलैया न्योछावर और झाड़ फूंक आदि के काम में आती है।
इसके अलावा तीसरी झाडू होती है फूल झाडू जिसका उपयोग घरों में किया जाता है। यह झाडू दरिद्रता का नाश करने वाली मानी जाती है। धनतेरस पर लोग झाडू अवश्य खरीदते हैं। क्योंकि धनतेरस पर झाडू खरीदना काफी शुभ माना जाता है। मत्स्य पुराण के अनुसार झाडू को मां लक्ष्मी का ही रूप माना गया है। झाडू मनुष्य की दरिद्रता का नाश करती है। इसे सुख में वृद्धि कपने वाली और बुरी शक्तियों का नाश करने वाली माना जाता है।
घर में झाडू लगाने से दरिद्रता का नाश होता है। निरंतर ऐसा करने से नकारात्मक ऊर्जा भी घर से समाप्त होती है। घर में झाडू लगाने से ऋृण से मुक्ति मिलती है। इसके अलावा मां लक्ष्मी भी वहीं पर निवास करती हैं। जहां पर साफ सफाई होती है। इसी कारण से धनतेरस पर झाडू खरीदने को अधिक महत्व दिया जाता है। इसलिए धनतेरस के दिन झाडू अवश्य खरीदनी चाहिए। क्योंकि ऐसा करना बहुत ही शुभ माना जाता है।