Dhanteras 2020 : धनतेरस पर भूलकर भी न खरीदें ये चीजें,नहीं तो हो सकते हैं आप कंगाल
Dhanteras 2020 : धनतेरस का त्योहार 13 नवबंर 2020 (Dhanteras Festival 13 November 2020) को मनाया जाएगा। दिवाली पर्व (Diwali Festival) की शुरुआत धनतेरस से ही मानी जाती है। धनतेरस पर चीजें खरीदना बहुत ही शुभ माना जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस दिन कुछ चीजें ऐसी भी हैं। जिन्हें आपको बिल्कुल भी नहीं खरीदना चाहिए तो आइए जानते हैं कौन सी हैं वो चीजें जो धनतेरस को नहीं खरीदना चाहिए।;
Dhanteras 2020 : धनतेरस का त्योहार (Dhanteras Festival) कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को मनाया जाता है। इस दिन भगवान धनवंतरी (Lord Dhanvantari) के साथ माता लक्ष्मी और कुबेर जी की पूजा की जाती है। धनतेरस पर खरीददारी करने की परंपरा काफी समय से चली आ रही है। लेकिन इस दिन कुछ चीजों को खरीदना शुभ नहीं माना जाता तो चलिए जानते हैं धनतेरस पर क्या न खरीदें।
धनतेरस पर क्या न खरीदें (Dhanteras Per Kya Na Kharide)
1.धनतेरस के दिन धारधार वस्तुएं जैसे चाकू या कैंची खरीदना वर्जित माना जाता है। इसलिए भूलकर भी धनतेरस पर धारधार वस्तुएं न खरीदें।
2. इस दिन कांच का सामान भी खरीदना शुभ नहीं माना जाता है। इसलिए संभव हो तो कांच का सामान भी इस दिन बिल्कुल भी न खरीदें।
3. धनतेरस पर गाड़ी खरीदना बहुत शुभ माना जाता है। लेकिन आपको कभी भी गाड़ी राहु काल में नहीं खरीदनी चाहिए।
4. इस दिन काले रंग की वस्तुएं भी खरीदना वर्जित माना जाता है। इसलिए आपको धनतेरस पर काले रंग की वस्तुएं भी नहीं खरीदनी चाहिए।
5. धनतेरस पर तेल खरीदना भी शुभ नहीं माना जाता है। इसलिए आपको इस दिन तेल तो बिल्कुल भी नहीं खरीदना चाहिए।
6.आपको धनतेरस पर भूलकर भी एल्युमिनियम के बर्तन या उससे बनी कोई वस्तु अपने घर पर लानी चाहिए।
7.इस दिन आपको कोई भी नुकीली चीज भी नहीं खरीदनी चाहिए। क्योंकि इन चीजों को भी धनतेरस पर खरीदना शुभ नहीं माना जाता।
8.धनतेरस आप लौहे के बर्तन,छाता या जूते आदि भी बिल्कुल भी न खरीदें।क्योंकि इन सभी वस्तुओं का संबंध शनि देव से माना गया है।
9.यदि आप किसी को कोई उपहार देना चाहते हैं तो धनतेरस से एक दिन पहले ही उसे वह उपहार भिजवा दें। धनतेरस के दिन सिर्फ अपने लिए ही चीजें खरीदें।
10.इस दिन आपको शराब या अन्य कोई ऐसी तामसिक चीज भी नहीं खरीदनी चाहिए। क्योंकि धनतेरस पर यह सभी चीजें खरीदना निषेध माना जाता है।