Dhanteras 2020: जानिए धनतेरस की पूजन सामग्री

Dhanteras 2020: धनतेरस के दिन भगवान धन्वंतरि की पूजा, यमराज की पूजा और भगवान कुबेर की पूजा की जाती है। और मां लक्ष्मी और भगवान गणेश के पूजा तो दीपावली के पांचों दिन होती ही है। तो आइए आप भी जानें कि भगवान धन्वंतरि की पूजा, यमराज की पूजा और भगवान कुबेर की कॉमन पूजा के लिए आपको किस सामग्री की आवश्यकता होती है।;

Update: 2020-11-05 04:12 GMT

Dhanteras 2020: धनतेरस के दिन भगवान धन्वंतरि की पूजा, यमराज की पूजा और भगवान कुबेर की पूजा की जाती है। और मां लक्ष्मी और भगवान गणेश के पूजा तो दीपावली के पांचों दिन होती ही है। तो आइए आप भी जानें कि भगवान धन्वंतरि की पूजा, यमराज की पूजा और भगवान कुबेर की कॉमन पूजा के लिए आपको किस सामग्री की आवश्यकता होती है। यानि भगवान धन्वंतरि की पूजा, यमराज की पूजा और भगवान कुबेर की पूजा के लिए सामग्री।

धनतेरस की पूजन सामग्री

धनतेरस पूजा में हमें हल्दी, चावल, रोली, कुमकुम और धनतेरस के दिन धनिया जरुर खरीदकर अपनी पूजा में शामिल करें। इसके बाद मौली, मूंग मिश्रित चावल, धूप, दीप, गंगाजल, दीया जलाने के लिए सरसों का तेल और धनतेरस के दिन ही खरीदी गई झाड़ू को भी धनतरेस की पूजा में रखें। इसके अलावा पीतल, चांदी, सोने का धनतेरस के दिन खरीदा गया सामान भी आप धनतेरस की पूजा के दौरान पूजन में शामिल कर सकते हैं। इसके अलावा पूजा के लिए कुछ पुष्प रखें। और पूजन में चीनी भी रखें।

इसके बाद आप 12 मिट्टी के दीपक खरीदकर अपने घर ले आएं। और एक दीया यम का आटे का बना लें। यम का दीया चौमुखी होता है। इसके बाद एक एक रुपये का सिक्का, छेद की हुई कौड़ी, गुलाल, गुड़ आदि। इसके अलावा आप मां लक्ष्मी की प्रतिमा, गणेश जी की प्रतिमा, अथवा तस्वीर, कुबेर यंत्र अथवा धनकुबेर की तस्वीर या ज्वैलरी बॉक्स, कुबेर दीपक और एक नीबू भी चाहिए।

धन्वंतरि पूजा के लिए धन्वंतरि की तस्वीर चाहिए। अगर आपके पास भगवान धन्वंतरि की तस्वीर नहीं है तो आप भगवान विष्णु की भी पूजा कर सकते हैं क्योंकि भगवान धन्वंतरि को भगवान विष्णु का अंशावतार माना जाता है। और भगवान धन्वंतरि को अर्पित करने के लिए मुख्य रुप से औषधियां चाहिए। क्योंकि भगवान धन्वंतरि को देवताओं का वैद्य कहा जाता है।

धनतेरस का प्रसाद

धनतेरस के दिन प्रसाद में और भगवान को अर्पित करने के लिए खील-बताशे, फल, मेवा, मिष्ठान आदि पूजन में शामिल कर लें। 

Tags:    

Similar News