Dhanteras 2020 : धनतेरस का शुभ मुहूर्त और प्रदोषकाल, आप भी जानें
Dhanteras 2020 date and time,Subh Muhurat and Pradosh kaal : धनतेरस का पर्व इस बार 13 नवंबर 2020 को शुक्रवार के दिन है। वर्ष 2020 में आने वाला धनतेरस का त्योहार इस बार पांच विशेष महायोगों के साथ आ रहा है। धनतेरस के अवसर पर पांच महायोग जो बन रहे हैं उनके कारण धनतेरस का त्योहार अत्यंत शुभकारी, वृद्धिकारी और मंगलकारी रहेगा। इस दिन आप मंगलकारी वस्तुओं की खरीददारी करें और अशुभ वस्तुओं को अपने घर ना लाएं। तो आइए आप भी जानें धनतेरस का शुभ मुहूर्त और प्रदोषकाल का समय।;
Dhanteras 2020 date and time,Subh Muhurat and Pradosh kaal : धनतेरस का पर्व इस बार 13 नवंबर 2020 को शुक्रवार के दिन है। वर्ष 2020 में आने वाला धनतेरस का त्योहार इस बार पांच विशेष महायोगों के साथ आ रहा है। धनतेरस के अवसर पर पांच महायोग जो बन रहे हैं उनके कारण धनतेरस का त्योहार अत्यंत शुभकारी, वृद्धिकारी और मंगलकारी रहेगा। इस दिन आप मंगलकारी वस्तुओं की खरीददारी करें और अशुभ वस्तुओं को अपने घर ना लाएं। तो आइए आप भी जानें धनतेरस का शुभ मुहूर्त और प्रदोषकाल का समय।
धनतेरस का शुभ मुहूर्त
धनतेरस के दिन आप यदि कुछ खरीददारी करने जा रहे हैं तो आपको इस दिन का शुभ मुहूर्त भी याद रखना चाहिए। क्योंकि शुभ मुहूर्त में खरीदा गया कोई भी सामान शुभ होता है। धनतेरस का शुभ मुहूर्त सुबह 10:30 बजे से प्रारंभ होकर दोपहर 01:30 बजे तक रहेगा। इस समय के दौरान लाभ और अमृत के चौहे रहेंगे। उसके बाद दोपहर तीन बजे से लेकर सांयकाल 4:30 तक शुभ के चौहे रहेंगे। उसके बाद यदि रात्रि के दौरान आप खरीददारी करना चाहते हैं तो उसके लिए आप 07:30 बजे से लेकर 09:00 बजे तक खरीददारी कर सकते हैं। और उसके बाद रात्रि में 10:30 बजे से 01:30 बजे तक शुभ और अमृत का योग रहेगा।
यदि आपको स्थिर लग्न में आपको कोई सामान खरीदना है तो आप धनतेरस के दिन प्रात:काल 08:30 बजे से लेकर 10:55 बजे तक अपनी खरीददारी कर सकते हैं। उसके बाद कुंभ स्थिर लग्न में दोपहर 02:43 बजे से 04:20 बजे तक आप सामान की खरीददारी कर सकते हैं। उसके बाद वृषभ स्थिर लग्न जोकि सबसे श्रेष्ठ लग्न मानी जाती है, वृषभ लग्न 07:31 बजे से 09:29 बजे तक रहेगी। और सामान खरीदने के लिए वृषभ स्थिर लग्न सबसे उपयुक्त लग्न होती है। इस दौरान भी आप सामान खरीद सकते हैं।
धनतेरस पर क्या खरीदें
धनतेरस पर अगर आप खरीददारी करना चाहते हैं तो आप सबसे अच्छी चीज यानि भगवान की प्रतिमा भी खरीद सकते हैं। और इस दिन अपने ईस्ट, देवी-देवताओं की प्रतिमा भी खरीद सकते हैं। इन्हें खरीदने का यह सबसे उपयुक्त समय है। इस समय आप पीतल, ताबे, चांदी और सोने से निर्मित कोई भी देवी-देवता की मूर्ति खरीद सकते हैं। लेकिन इस दिन प्रभु की कोई ना कोई मूर्ति जरुर खरीदें।
धनतेरस के दिन प्रदोष काल
धनतेरस के दिन सूर्यास्त के समय 05:50 बजे से दो घंटे, 24 मिनट का प्रदोष काल रहेगा। और इस प्रदोष काल में दीप दान करना और महालक्ष्मी का पूजन करना बहुत शुभ रहेगा। धनतेरस के दिन यदि आप पूजन करना चाहते हैं। तो माता महालक्ष्मी का पूजन करें। कुबेर भगवान का पूजन करें। और गणेश भगवान का पूजन करें। इनका पूजन विशेष रूप से आपको सांयकाल में करना है। और प्रदोषकाल में करना है। यदि आप पूजन करना चाहते हैं तो आप स्थिर लग्न में भी पूजन कर सकते हैं। स्थिर लग्न में यदि आप कोई कार्य करना चाहते हैं तो अवश्य करें।
धनतेरस के दिन नया वाहन खरीदना शुभ होता है। और धनतेरस के दिन नया कारोबार करना भी शुभ होता है। यदि कोई भी नया काम आप धनतेरस के दिन शुरू करते हैं तो उस काम में निश्चित तौर से आपकी प्रगति और उन्नति होती है।